शिंदे की छावनी में धंसी सड़क – Shabd Shakti News

चेतकपुरी रोड के बाद अब शिंदे की छावनी में धंसी सड़क, लोगों की बढ़ी परेशानी; कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने दी धरने की चेतावनी
ग्वालियर 2 जून 2026/शहर में सड़कों के धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चेतकपुरी रोड के धंसने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को शिंदे की छावनी क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें पानी भर जाने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। घटना के बाद क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे से लगातार पानी का रिसाव हो रहा था, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित विभागों को की गई, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजतन सड़क धंस गई और अब कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुनील शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर क्षेत्रवासियों को राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर धंसे हुए हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है, लेकिन स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्थायी समाधान होने तक खतरा बना रहेगा। लगातार दूसरे दिन सड़क धंसने की घटना ने शहर की निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।