श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम – Shabd Shakti News

ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों को झटका नए स्टेडियम में दो वर्ष तक नहीं खेला जाएगा कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच
प्रवीण दुबे

ग्वालियर 2 दिसंबर 2025/ ग्वालियर के नए नवेले श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आने वाले दो वर्षों तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला जाएगा ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई की तमाम आपत्तियों के बाद इस स्टेडियम पर निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है और इसी कारण यहां आने वाले दो सालों तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि  6 अक्टूबर 2024  को इस स्टेडियम पर बंग्लादेश के साथ हुए पहले अंतराष्ट्रीय मैच से पहले स्टेडियम की एक दीवार दरकने तथा स्टेडियम के भीतर पानी भर जाने से पूरे देश में यह नव निर्मित स्टेडियम चर्चा में आ गया था उस समय जैसे तैसे मैच हो गया लेकिन तमाम अव्यस्स्थाओं को सुधारने के लिए अब पुनः निर्माण शुरु किया गया है।

इस बारे में शब्दशक्ति न्यूज़ ने जीडीसीए सचिव संजय आहूजा से बात की तो उन्होंने आने वाले दो वर्षों तक ग्वालियर को कोई भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं मिलने की बात को स्वीकार किया उन्होंने बताया कि नवनिर्मित स्टेडियम को और अधिक बेहतर बनाने के लिए यहां निर्माण कार्य की योजना पर काम शुरु हो गया है।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक फोकस इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता को बढ़ाये जाने पर दिया जा रहा है।

वर्तमान में दर्शक क्षमता 23 हजार के लगभग है जिसे बढ़ाकर 45 हजार से अधिक किया जा रहा है। इसके लिए अभी निर्मित स्टेण्डस के ऊपर नई दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी।

आहूजा ने बताया कि पार्किंग की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा उन्होंने बताया कि भारत बांग्लादेश मैच से पूर्व बारिश के पानी की निकाशी में व्यवधान आया था उस पर भी ध्यान दिया जाएगा साथ ही कई अन्य कमियां भी दुरस्त किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम का संचालन

Madhya Pradesh Cricket Association (MPCA) द्वारा किया जाता है

इस स्टेडियम का निर्माण 2011 में शुरु हुआ था और जून 2024 में यह बनकर तैयार हो गया था यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच: 6 अक्टूबर 2024 को भारत बनाम बांग्लादेश (T20) खेला गया था इसकी

क्षमता: लगभग 30,000 दर्शक बताई जाती है तथा अब MPCA इसे बढ़ाकर 50,000–55,000 तक लाना चाहती है। इसके लिए 2025 में BCCI द्वारा फंडिंग मिली है इसी के तहत रेनोवेशन योजनाएँ चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार फिलहाल इस स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएँ हैं फ्लड-लाइट (night matches के लिए) आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और बेहतर पिच-ग्रेडिंग/मैनेजमेंट इनडोर-प्रैक्टिस, अलग प्रैक्टिस ग्राउंड, 9 क्रिकेट पिच्स (multiple pitches) प्लश ड्रेसिंग रूम, जिम, मीडिया सेंटर (एयर-कंडीशन), टीवी/ब्रॉडकास्ट कंट्रोल रूम, spectator stands with PVC seating आदि

इस नए स्टेडियम के बनने के बाद करीब 14 वर्षों के बाद ग्वालियर में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लौट आया था लेकिन अभी फिलहाल इसमें व्यवधान आ गया है चूंकि ग्वालियर के रूपसिंह स्टेडियम से भी MPCA का अधिपत्य पहले ही नगरनिगम ने वापस ले लिया है और लीज बढ़ाने का आवेदन पैडिंग है ऐसे में अब ग्वालियर को कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच मिलने की संभावना नहीं है।