श्री लंका अटैक – Shabd Shakti News

नाश्ते की लाइन में लगकर खुद को बम से उड़ा लिया था आतंकी ने,अब तक किसी ने नहीं ली विस्फोटों की जिम्मेदारी
कोलंबो: श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक 3 भारतीयों समेत 262 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 500 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. मारे गये लोगों में 35 से ज्यादा विदेशी नागरिक भी शामिल है. अब तक किसी आतंकी संगठन या समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. श्रीलंका में आतंकियों ने कल ईस्टर संडे के मौके पर 3 चर्च और 5 होटलों को निशाना बनाया था.

कोलंबो पुलिस ने 10 दिन पहले दी थी हमले की चेतावनी

खुलासा हुआ है कि होटल सिनामॉन ग्रैंड में मोहम्मद आजम मोहम्मद नाम के आत्मघाती आतंकी ने ईस्टर के नाश्ते की लाइन में लगकर खुद को बम से उड़ा लिया था. होटल प्रबंधक ने ये जानकारी दी है. कोलंबो पुलिस ने 10 दिन पहले ही हमले की चेतावनी दी थी कि विदेशी खुफिया एजेंसी ने रिपोर्ट दी थी है कि नेशनल तोहीद जमात नाम का संगठन आत्मघाती हमले को अंजाम दे सकता है.

आज पूरे श्रीलंका में छुट्टी घोषित

बम धमाकों से जुड़े अबतक 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि बरामद की गई वैन हमले में शामिल आतंकियों के ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल की गई थी. श्रीलंका में हालात को देखते हुए पूरी रात कर्फ्यू लगाया गया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया. आज पूरे श्रीलंका में छुट्टी घोषित की गई है.

कहा जा रहा है कि कोलंबो में बंडारानायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भी एक बम मिला था, लेकिन बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया था. श्रीलंका एयरफोर्स के अधिकारियों ने जांच के बाद बताया है कि आईईडी की मदद से हमले में इस्तेमाल किए गए बम श्रीलंका में ही बनाए गए थे.

मारे गए विदेशियों में कई अमेरिकी भी शामिल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके बताया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने 3 भारतीयों की मौत की जानकारी दी है. मृतकों के नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश हैं. वहीं, अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक श्रीलंका में हुए बम धमाकों में मारे गए विदेशियों में कई अमेरिकी भी शामिल हैं.