संघ का बयान – Shabd Shakti News

राम मंदिर बनकर रहेगा, उस जगह पर और कुछ नहीं बन सकता : भैय्याजी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जनरल सेक्रेटरी भैय्याजी जोशी ने राम मंदिर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनकर रहेगा, उस जगह पर और कुछ नहीं बन सकता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए साधारण प्रक्रिया से जाना पड़ेगा।  भैय्याजी ने कहा कि कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरू किया जायेगा। राम मंदिर पर आम सहमति बनना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी प्रयास किये जा रहे हैं उसका वो स्वागत करते हैं।     आपको बता दें कि अगले साल होने वाले चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बदलाव के बदले स्थायित्व को तरजीह देते हुए अपने महामंत्री यानी सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी को ही अगले 3 साल के लिए फिर चुन लिया है। कार्यकारिणी के शेष सदस्यों का चुनाव रविवार को होगा। संघ के सूत्रों ने पहले संकेत दिए थे कि 9 साल से लगातार सरकार्यवाह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे भैय्याजी  ने अवकाश लेने की इच्छा जताई थी। उनकी जगह सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले लेने वाले थे। प्रतिनिधि सभा के 1500 में से अधिकतर सदस्यों ने शनिवार को यही राय दी कि चुनाव से ठीक पहले इतने महत्वपूर्ण पद पर बदलाव करना उचित नहीं होगा।  ऐसे होता है सरकार्यवाह का चयन यह आरएसएस में सर्वोच्च निर्णय लेने वाली बॉडी होती है। इसकी मीटिंग हर साल मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होती है। यह मीटिंग महीने के दूसरे और तीसरे रविवार को होती है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में 1300 सदस्य होते हैं।  इनमें एक बड़ा हिस्सा अखिल भारतीय प्रतिनिधि का भी होता है। जो सक्रिय स्वयंसेवकों का है। इसमें शामिल करीब 50 सक्रिय स्वयंसेवकों का प्रतिनिधित्व एक प्रान्त प्रतिनिधि (राज्य प्रतिनिधि) द्वारा किया जाता है। प्रत्येक अखिल भारतीय प्रतिनिधि 20 राज्य प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व करता है।

शाह मामले में संघ ने कहा अगर ऐसा है तो जांच होना चाहिए
अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले में गुरुवार को संघ का बड़ा बयान आया है। संघ के सह सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले  ने कहा कि अगर अमित शाह के बेटे पर प्रथम जांच में कोई मामला बनता है तो उसकी जांच होनी ही चाहिए। संघ का यह बयान ऐसे समय में आया है कि जब कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर भाजपा ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कह दिया है कि जब विपक्ष के आरोपों के तहत कोई मामला बनता ही नहीं तो जांच कैसी। हालांकि संघ के इस मुद्दे पर बोलने के बाद अब जहां कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को बल मिला है , वहीं भाजपा सरकार के लिए यह बयान उनके लिए भारी पड़ता है।

बता दें कि पिछले दिनों एक वेब पोर्टल ने एक खबर प्रकाशित की थी, अमित शाह के बेटे जय शाह ने कुछ ही समय में अपनी कंपनी में कई सौ गुना की वृद्दि कर ली है। यह सब उसने अपने पिता के भाजपा अध्यक्ष रहते हुए किया है। इस दौरान अनियमितता के भी आरोप लगाए गए थे, जिसे जय शाह ने बेबुनियाद आरोप करार देते हुए, मीडिया हाउस पर 100 करोड़ रुपये का मानहानी का दावा किया है।

इस पूरे मामले में भाजपा ने जयशाह को क्लीन चिट देते हुए उनके खिलाफ किसी भी जांच से मना कर दिया है। खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि विपक्ष के आरोप बेबुनियाद हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं। जब कोई मामला ही नहीं तो जांच किस चीज की कराई जाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कई अन्य मंत्रियों ने इस मामले में जय शाह के पक्ष में बयान देते हुए उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने का मामला बताया।

बहरहाल, अब संघ का बयान सामने आने के बाद भाजपा के लिए इस मामले में जांच करवाने का दबाव बढ़ गया है। वहीं विपक्षी दलों को संघ के बयान से सरकार पर हमला करने का एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।