संघ – Shabd Shakti News

पिम्पलीकर पुनः बने प्रांत संघचालक, बांदिल होंगे ग्वालियर विभाग संघ चालक
सीहोर,प्रांत खंड टोली शिविर में प्रात: काल से ही शरीरक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों के बाद दिन  संघचालक निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व में प्रांत संघचालक सतीश पिंपलीकर को पुन: निर्वाचित हुए, सतीश पिंपलीकर का जन्म भोपाल में दिनांक 13.10.1949 को हुआ । वे बाल्यावस्था में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने । सतीश पिंपलीकर ने मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय से सन्् 1972 में एम.एस-सी. (रसायन शास्त्र) की उपाधि प्राप्त की ।वे दतिया जिले में तीन वर्ष संघ के प्रचारक रहे । इसके बाद इन्होंने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में रसायनविज्ञ के पद पर कार्यभार ग्रहण किया । आपका कार्यकाल 1975 से 1982 तक कोरबा में, 1983 से 2005 तक सारणी में रहा तथा 2005 से 2007 तक वीरसिंहपुर उमरिया से चीफ केमिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हए । आपने बैतूल और नर्मदापुरम विभाग में संघ के विभिन्न दायित्वों पर कार्य किया । आपको 2009 में संघ की प्रांत कार्यकारिणी में दायित्व मिला उसके बाद 2011 से आप प्रांत के प्रांत संघचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ।अब पिंपलीकर अपने सहयोगियों से चर्चा करके कल प्रांत कार्यकारिणी के गठन की घोषणा करेंगे । उल्लेखनीय हैं कि संघ में ये वर्ष निर्वाचन का है इसके पूर्व जिला संघचालकों के चुनाव जिलों में संपन्न हुये थे । उसके बाद कल रात्रि में मध्यभारत भोपाल के आठों विभाग के संघचालकों के चुनाव संपन्न हुए जिसमें राजेन्द्र बांदिल ग्वालियर, सुरेश जैन मुरैना, सुरेश देव विदिशा, लक्ष्मीनारायण चौहान राजगढ़, धन्नालाल दोगने नर्मदापुर, देवेन्द्र सिंह कुशवाह शिवपुरी, बख्तावर सिंह गुना एवं अनिल तामडू् भोपाल विभाग के संघचालक के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गये ।

इस शिविर में आठों विभाग से कुल 1308 प्रतिनिधि सम्मिलित हूए । सभी प्रतिनिधियों को सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। शिविर में क्षेत्र प्रचारक अरूण जैन एवं सह क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे । उधर,अशोक पाण्डेय का जन्म शिवपुरी जिले के कोलारस में दिनांक 02.07.1953 को हुआ था । वे 1967 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने । आपने इंटर तक की पढ़ाई कोलारस में करने के बाद एम.ए.(राजनीति विज्ञान), एल.एल.बी की शिक्षा शिवपुरी से प्राप्त की । 1968 में आपने संघ का द्वितीय वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया । 1972 से 1987 तक आपने शिक्षक के रूप में कार्य किया । अगस्त 1975 ये मार्च 1977 तक आप मीसाबंदी के रूप में शिवपुरी व ग्वालियर जेल में रहे । नवंबर 1988 में आपने न्यायिक सेवा के रूप में चंदेरी में अपनी सेवायें प्रारंभ की । इसके बाद आप इंदौर में स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत

पुरषों के हॉकी मैच में महिलाओं को खोजने जैसा है राहुल का बयान : मनमोहनजी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के युवराज द्वारा संघ में महिलाओं की स्थिति पर दिए झूठे बयान का करारा जवाब दिया। श्री वैध ने कहा कि राहुल का बयान कुछ ऐसा है जैसे कि पुरुषों के हॉकी मैच में वे महिला खिलाड़ियों को खोज रहे हैं।

संघ के प्रचार प्रमुख ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी को भाषण लिखकर देते हैं उनका बौद्धिक स्तर बहुत कम है।वे लोग संघ को भी नहीं जानते हैं उन्हें नहीं मालूम की संघ वर्षों से काम कर रहा है।राहुल की दादी  पिता की सत्ता थी तब भी वे संघ को बदनाम करने वाली मानसिकता सेकाम करते थे।

श्री वैध ने कहा कि संघ के इस विरोध की कांग्रेस को क्या उपलब्धि हासिल हुई कांग्रेस को ही नुकसान होता चला गया संघ तो लगातार आगे बढ़ रहा है।

मनमोहनजी ने कहा कि राहुल गांधी संघ की  चिंता छोड़ दें और अपनी चिंता करें तो यह उनके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

पत्रकारवार्ता में श्री वैध ने 12 अक्टूबर से यहां शुरू हो रही संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बारे में जानकारी दी।

भारत की वीरता के कारण ही चीन सहित कई पड़ोसी देशों का नहीं हो सका इस्लामीकरण:संघ
नई दिल्ली। इस्लाम के शासक भारत में केवल शासन करने के लिए नहीं आए थे, बल्कि वे इसके साथ आस-पड़ोस के मुल्कों का इस्लामीकरण भी करने आए थे। वे इसमें सफल हो जाते, लेकिन भारत ही है जिसने उनका रास्ता रोका। यही वजह है कि म्यांमार, कंबोडिया, तिब्बत, वियतनाम, इंडोनेशिया, चीन, जापान व कोरिया जैसे देश इस्लामीकरण से बच गए। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सर कार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल ने कही। वे गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य के राज्य अभिषेक दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जहां कोई देश बमुश्किल एक-दो साल युद्ध लड़ पाता हैं वहां भारत ने 400 वर्ष तक संघर्ष किया है, जिसमें कभी हार तो कभी जीत मिली। उन्होंने देश के इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब जीती हुई जाति पराजय का इतिहास लिखती है तो वह उसे श्रेष्ठ बताने का साहस नहीं करती। वह जानती है कि पराजित जाति की वीरता और पराक्रम का वर्णन किया तो उसमें से फिर कोई खड़ा हो जाएगा और फिर विद्रोह होगा तब फिर हार जाएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी सन्देश में सरसंघचालक डॉ भागवत ने कहा पहली बार मेहसूस हुआ की दुनिया में बढ़ रही है भारत की प्रतिष्ठा
दुनिया के सबसे बड़े स्वंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना दिवस विजयादशमी पर नागपुर स्थित संघ मुख्यालय रेशिमबाग पर विजयादशमी उत्सव परंपरागत ढ़ंग से मनाया इस अवसर पर जहां सरसंघचालक मोहनजी भागवत ने शस्त्र पूजन कर अपना विजयादशमी संदेश दिया वहीं उन्होंने शास्त्र पूजन भी किया । इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फणनवीस , लालकृष्ण आडवाणी नितिन गड़करी सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित थे।

अपने विजयादशमी सन्देश में मोहनजी भागवत ने  कहा, ‘हमारी सुरक्षा के लिए सीमा पर जवान जान की बाजी लगाकर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उनको कैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उनको साधन संपन्न बनाने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी पड़ेगी। शासन के अच्छे संकल्प तो हैं लेकिन इसको लागू कराना और पारदर्शिता का ध्यान रखना जरूरी है।रोहिंग्या मुसलमानो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा इन लोगों को अगर आश्रय दिया गया तो वे सुरक्षा के लिए चुनौती बनेंगे। इस देश से उनका नाता क्या है? मानवता तो ठीक है लेकिन इसके अधीन होकर कोई खुद को समाप्त तो नहीं कर सकता।’

वह बोले कि सीमाओं पर सुरक्षा को चुनौती देने वालों को हमने जवाब दिया। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्हें जवाब मिला है। कश्मीर में देश विरोधी ताकतों की आर्थिक रूप से कमर टूट गई है। कश्मीर घाटी में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं जैसी चाहिए वैसी नहीं पहुंच रही है। शासन-प्रशासन और समाज के समन्वयित प्रयास से राष्ट्र के शत्रुओं से लड़ाई जारी रखते हुए सामान्य जनता को भारत की अत्मीयता का अनुभव कराना चाहिए। इस काम में अगर कुछ पुराने प्रावधान आड़े आ रहे हैं तो उनको बदलना पड़ेगा।

उन्‍होंने कहा कि केरल और बंगाल के समाचार किसी से छुपे नहीं हैं। वहां जिहादी और राष्ट्र विरोधी ताकतें अपना खेल कर रही हैं। शासन प्रशासन वहां का वैसा ध्यान नहीं देता है। वह भी उन्हीं का साथ देता है। राजनीति में वोटों की खुशामद करनी पड़ती है लेकिन समाज मालिक है। उस समाज को जागरूक बनाना चाहिए।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि म्यांमार से रोहिंग्या क्यों आ गए? उनकी अलगाववादी, हिंसक गतिविधियां जिम्मेदार हैं। इन लोगों को अगर आश्रय दिया गया तो वे सुरक्षा के लिए चुनौती बनेंगे। इस देश से उनका नाता क्या है? मानवता तो ठीक है लेकिन इसके अधीन होकर कोई खुद को समाप्त तो नहीं कर सकता। हमारी सुरक्षा के लिए सीमा पर जवान जान की बाजी लगाकर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उनको कैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उनको साधन संपन्न बनाने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी पड़ेगी।

उन्‍होंने कहा कि शासन के अच्छे संकल्प तो हैं लेकिन इसको लागू कराना और पारदर्शिता का ध्यान रखना जरूरी है। लोगों के लाभ के लिए अनेक योजनाएं चलीं। साहस करने में भी शासन कम नहीं है। लेकिन जो किया है उसका हो क्या रहा है, इसे समझना चाहिए। आर्थिक सुधार के लिए हम देश के लिए एक मानक सही नहीं हो सकता। देश में हर हाथ को काम मिलना चाहिए। स्वरोजगार. लघु, मध्यम और कुटीर उद्योग से सबसे ज्यादा काम मिलता है। विश्व के आर्थिक भूचालों का असर भारत पर सबसे कम हुआ। ऐसा छोटे व्यापारों की वजह से हुआ।

सरसंघचालक मोहन भागवत ने कार्यक्रम को करेंगे संबोधित करते हुए कहा, ‘मुंबई के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति हम दुख प्रकट करते हैं।’ आगे उन्‍होंने कहा कि हम 70 साल से स्वतंत्र हैं, फिर भी पहली बार अहसास हो रहा है कि भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। सारी दुनिया में हमारी प्रतिष्ठा ऊंची हुई है। भारत पहले भी था, हम सब भी थे लेकिन भारत को गंभीरतापूर्वक देखना और भारत में दखल देने से पहले 10 बार विचार करना। यह बातें केवल आज सामने आई हैं।

मोहन भागवत ने कहा, ‘समाज में यही चर्चा है कि ऐसा काम हो रहा है और यह भी होना चाहिए, ऐसी चर्चा कहीं नहीं है कि काम नहीं हो रहा है। सीमाओं पर सुरक्षा को चुनौती देने वालों को हमने जवाब दिया। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्हें जवाब मिला है।

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ लाल कृष्‍ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे। विजय दशमी के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजा की, जिसकी परंपरा काफी समय से चली आ रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव 30 को नागपुर में होगा डॉ भागवत का बौद्धिक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव देशभर में 30 सितंबर को मनाया जाएगा मुख्य समारोह का आयोजन परम्परानुसार संघ के नागपुर  स्थित मुख्यालय पर होगा।

नागपुर रेशिमबाग में आयोजित इस विजयादशमी उत्सव में सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का बोद्धिक होगा इस बार के विजयादशमी उत्सव की विशेषता यह है कि लीक से अलग हटकर इस समारोह में अतिथि के रूप में एक मुस्लिम को मंचासीन किया जायेगा।

इस समारोह में डॉ भागवत के बोद्धिक की शुरुआत 7.40 पर होगी ,पिछले कुछ वर्षों से पड़ी परंपरानुसार सरसंघचालक के विजयादशमी उत्सव का कुछ टी वी चैनलों द्वारा सीधा प्रसारण किया जाता इसे www.RSS.org/#RSSVijayaDashami पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 1925 मैं विजयादशमी के दिन ही डॉ केशव बलिराम हेडगेवारजी ने संघ की स्थापना की थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव में मुस्लिम होगा मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इस साल अपने मुख्यालय नागपुर में होने वाले दशहरा पूजा में एक मुस्लिम को मुख्य अतिथि बनाया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस ने एक प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्सक को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाकर पहली किसी मुस्लिम को ये सम्मान दिया है। आरएसएस दशहरा (विजयादशमी) के दिन अपना स्थापना दिवस मनाता है। 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन ही आरएसएस की स्थापना की थी। दशहरे पर आरएसएस हर साल शस्त्र पूजा भी करता है।

माना जा रहा है कि आरएसएस ने बोहरा समुदाय के मुनव्वर यूसुफ को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाकर मुसलमानों में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यूसुफ और उनके चाचा का आरएसएस के प्रचारकों से पुराना संबंध रहा है। रविवार (एक अक्टूबर) को संग चार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हर कार्यक्रम में करीब 600 बच्चे शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इसी साल अप्रैल में बोहरा समुदाय के नेता सैयदाना मुफद्दल से उनके मुंबई स्थिति आवास पर मुलाकात की थी। सैयदाना इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार के मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ कर चुके हैं।

आरएसएस प्रमुख हर साल विजयादशमी उत्सव पर सभी स्वयंसेवकों को संबोधित भी करते हैं। साल 2014 में केंद्र में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार आने के बाद मीडिया ने आरएसएस प्रमुख के दशहरा उत्सव को पहले से ज्यादा तवज्जो देना शुरू किया। कुछ चैनलों ने आरएसएस प्रमुख के दशहरा संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया।