सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर – Shabd Shakti News

सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा आयोजित कथा समापन पर पक्षी सेवा का संदेश, 108 सकोरे वितरित
ग्वालियर14 जून2026/ सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा सनातन मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर पक्षी संरक्षण एवं सेवा का अनूठा संदेश दिया गया। कथा व्यास भागवताचार्य मधु कृष्णा दुबे के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पक्षियों के लिए 108 सकोरे, दाना एवं पानी वितरित किए गए तथा पक्षियों की सेवा का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेंद्र पचौरी, आशा त्रिपाठी एवं अनिता रिछारिया उपस्थित रहीं। कथा के मुख्य यजमान राकेश एवं राधिका रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा एवं रेखा चतुर्वेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिता योगेंद्र दीक्षित ने किया।

अपने उद्बोधन में भागवताचार्य मधु कृष्णा दुबे ने कहा कि कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को जो सकोरे, दाना और पानी प्रसाद स्वरूप दिए गए हैं, उनका उद्देश्य पक्षियों की भूख और प्यास को शांत करना है। उन्होंने सभी से अपने घरों की छतों पर सकोरे स्थापित कर उनमें प्रतिदिन जल एवं दाना भरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रद्धालु भागवत कथा के कलश को श्रद्धा से अपने घर में स्थापित करते हैं, उसी प्रकार पक्षियों के लिए सकोरे स्थापित कर उनकी सेवा करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होने के साथ परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

उन्होंने सकल ब्राह्मण महासमिति एवं जेसीआई ग्वालियर सुरभि द्वारा शुरू की गई इस पहल को पक्षी संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर मंजू मिश्रा, शशि गोस्वामी, प्रभा मिश्रा, योगेंद्र पचौरी, योगेंद्र दीक्षित, के.बी. दुबे, जेसीआई ग्वालियर सुरभि की अध्यक्ष बरखा नामदेव, नीलम अग्रवाल, अनिता गुप्ता, नेहा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।