सचिन तेंदुलकर मार्ग – Shabd Shakti News

सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण, शीघ्र डीपीआर बनाकर और टैंडर कराकर दिए निर्माण कराने के निर्देश
ग्वालियर30 जनवरी 2026/ लंबे समय से टूटा-फूटा पड़ा सचिन तेंदुलकर मार्ग एक बार फिर से चकाचक होगा। अब स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि ढाई किलोमीटर लंबे इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग इसे बनाएगा। जहां ढलान हैं, वहां जल भराव न हो, इसलिए उतने हिस्से मेें सीसी बनाई जाएएगी। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को सचिन तेंदुलकर मार्ग का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी अफसरों को यह निर्देश दिए।

सांसद कुशवाह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री देवेंद्र सिंह भदौरया, एस.डी.ओ. एवं उपयंत्री से मार्ग की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की। तथा उन्हें डीपीआर बनाकर शीघ्र टैंडर कराने के निर्देश दिए, जिससे जल्द से जल्द यह सड़क फि र से बन सके। स्मार्ट सिटी ने इस रोड की डीपीआर सहीं नहीं बनाई थी, जिसे रद्द कर अब इसे स्मार्ट सिटी की बजाय लोकनिर्माण विभाग से कराने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिशा की बैठक में सांसद कुशवाह स्मार्ट सिटी की डीपीआर को सही नहीं पाया था, जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ कुलपति बंगले से हुरावली चौराहा तक का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुशवाह ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग के समुचित निर्माण की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन ( डीपीआर) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। जिससे अतिशीघ्र सड़क निर्माण के लिए टैंडर हो सकें।

उन्होंने मार्ग निर्माण के दौरान खासतौर पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ सड़क की मजबूती तथा यातायात को सुचारु रखने के लिए आवश्यक तकनीकी प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर शहर के बीचों-बीच स्थित सचिन तेंदुलकर मार्ग लंबे समय से दुर्दशा का शिकार है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद कुशवाह द्वारा इस मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर सतत निगरानी की जा रही है, ताकि शीघ्र ही नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।