समयसारणी – Shabd Shakti News

यात्रा पर जा रहे हैं थोड़ा रुकिए आज से बदल गई है रेलवे समयसारणी
भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को सही समय पर उनके गंतव्य पर पहुंचाने के लिए आज अपनी नई समय सारिणी जारी कर दी है। इससे 500 ट्रेनों का टाइम टेबल आज से बदल जाएगा। रेलवे इसके तहत छह नई ट्रेनों की शुरुआत करेगी। ये ट्रेनें तेजस, हमसफर और अंत्योदय एक्सप्रेस सरीखी ट्रेनों के रूप में दौड़ेंगी, जबकि बाकी ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया गया है, जिससे समय की बचत की जा सके।

तेजस का शेड्यूल और टाइमिंग

दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘तेजस’ का शेड्यूल भी उत्तरी रेलवे ने जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन की घोषणा विगत वर्ष बजट के दौरान की गई थी। शेड्यूल के अनुसार सेमी हाईस्पीड ट्रेन तेजस हफ्ते में छह दिन चलेगी। इसमें एसी कार की 9, आरआर कार के 12, एग्जीक्यूटिव एसी कार का एक कोच मौजूद होगा। ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। ट्रेन (22425) सुबह 9.30 बजे दिल्ली से चलेगी और दोपहर 12.25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। तेजस (22426) चंडीगढ़ से दोपहर 2.35 बजे वापस दिल्ली रवाना होगी और शाम 5.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। हफ्ते में एक हमसफर एक्सप्रेस भी होगी, जो सियालदाह से जम्मू तवी का सफर तय करेगी। वहीं हमसफर एक्सप्रेस तीन हफ्तों में एक बार इलाहाबाद से आनंद विहार जाएगी, जबकि एक साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस बिलासपुर-फिरोजपुर और दरभंगा-जालंधर के बीच दौड़ेगी।

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई

भारतीय रेल ने कुछ ट्रेनों को सुपरफास्ट में अपग्रेड करने के अलावा 17 अन्य ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया है। नई समय सारिणी में रेलवे के हर जोन की ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा किया गया है। उत्तर रेलवे जोन की 36 ट्रेनों के प्रस्थान समय में फेरबदल किया गया है। रेलवे इसके साथ ही 65 रेलगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाएगा। दक्षिण रेलेवे के तहत चलने वाली 51 एक्सप्रेस ट्रेनों और 36 पैसेंजर ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है।

रेलवे ने बदली ट्रेनों की टाइमिंग

अमृतसर से दिल्ली ट्रेन नंबर 11058 अब दिल्ली रात 8.45 बजे पहुंचेगी। अमृतसर से दिल्ली ट्रेन नंबर 14673 अब दोपहर 12.30 की बजाए 1.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस 14519 अब दिल्ली पांच मिनट लेट दोपहर 2.50 पर पहुंचेगी। फिरोजपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 14601 अब फिरोजपुर से सुबह 8.25 की बजाए 8.05 पर चलेगी और श्रीगंगानगर सुबह 8.20 की बजाय 8.02 बजे पहुंचेगी।

मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर ट्रेन नंबर 19023 अब फिरोजपुर स्टेशन पर 5 मिनट पहले रात्रि 10.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह फिरोजपुर- दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14625 फिरोजपुर स्टेशन पर 20 मिनट पहले दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर नंबर 54025 अब 10 मिनट पहले सुबह 6.55 पर दिल्ली पहुंचेगी। एक अन्य दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर नंबर 54421 ट्रेन दिल्ली में 45 मिनट पहले सुबह 11.15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

दिल्ली-पानीपत मेमू ट्रेन नंबर 64533 अब 10 मिनट पहले दिल्ली स्टेशन दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट मेमू 64545 अब 15 मिनट पहले सुबह 10.20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र-अंबाला डेमू 74993 अब 20 मिनट पहले 12.25 बजे कुरुक्षेत्र पहुचेंगी। जम्मूतवी-दिल्ली एक्सप्रेस 14646 अब जम्मूतवी से 15 पहले रात्रि 9 बजे चलेगी। जम्मूतवी- हरिद्वार एक्सप्रेस 14606 अब 10 मिनट पहले जम्मू से रात्रि 10.20 पर चलेगी। अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र डेमू अंबाला कैंट से 20 मिनट लेट सुबह 7.45 बजे चलेगी।