सम्मान – Shabd Shakti News

मायासिंह ने किया 142 होनहार प्रतिभाओं का सम्मान
ग्वालियर, 30 सितंबर, 2017/शिक्षा और प्रतिस्पर्धा से तरक्की के द्वार खुलते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रतिभा तभी निखरती है जब वह प्रतिस्पर्धा के दौर गुजरकर अपना रास्ता बनाती है। खासकर महिलाओं की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। उक्त आशय के उदगार प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अंजुमन तहजीब व इत्तेहाद की ग्वालियर संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किये।

शनिवार को यहाँ जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित हुए इस संस्था के 20 वे प्रतिभा सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में महारत हासिल कर चुकीं करीबन 142 प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि श्रीमती माया सिंह ने सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रुप में साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन , मध्य प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री नियाज मोहम्मद, डीआईजी महिला अपराध श्री अशोक गोयल, उच्च न्यायलय खण्डपीठ ग्वालियर  के एडीशनल एडवोकेट जनरल श्री विशाल मिश्रा ,जीवाजी विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार श्री आईके मंसूरी, प्रदेश टुडे  के यूनिट हेड श्री गुफरान अहमद एवं शहर काजी जनाब अब्दुल हमीद कादरी मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जनाब नियाज मोहम्मद खान ने कहा कि अंधकार से निजात सिर्फ शिक्षा ही दिलाती है। यह काम अंजुमन तहजीब व इत्तेहाद जैसी संस्थाएँ बखूबी ढंग से कर रही है। उन्होंने कहा बच्चों की हौसला अफजाई करना भी राष्ट्र भक्ति का काम है।

साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन ने अंजुमन संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से समाज और राष्ट्र का विकास होता है।

डीआईजी महिला अपराध श्री अशोक गोयल ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबर 1090 और अन्य महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दीं।      एडिशनल एडवोकेट जनरल श्री विशाल मिश्रा ने कहा कि अंजुमन संस्था द्वारा जो शिक्षा के क्षेत्र में होनहार प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है वह अपने आप में एक मिसाल है।

अंजुमन संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मंत्री  श्रीमती माया सिंह और साडा के चेयरमैन श्री जादौन ने ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव मदद का  भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का आगाज हाफिज आफाक अहमद कुरेशी ने  तिलावत ए कुरान के साथ किया। इस मौके पर कौमी एकता का गीत भी गाया गया।  कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कादंबरी आर्य ने किया । स्वागत भाषण अंजुमन के सदर पूर्व डीएसपी  हाजी श्री एके खान ने किया।

इस मौके पर सेंटर फॉर साइंस एंड हेरिटेज डेवलपमेंट संस्था द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के शोध संग्रह पर प्रकाशित आलेख पत्रिका जाग्रति का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। पत्रिका का संपादन प्रधान संपादक के रूप में श्री जावेद खान एवं संपादन में सहयोग डॉक्टर अन्नपूर्णा भदोरिया.’ डॉ. निरुपम गुप्ता एवं श्री नासिर गौरी  टीम ने किया है।

बहू को बेटी सा दुलार देकर पढ़ाया

बीएड परीक्षा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली रीना बानो को जब सम्मान के लिए मंच पर आमंत्रित किया तो उन्होंने कहा कि मैं अपने वालिद समान श्वसुर श्री इस्लाम खान के साथ सम्मान लेना चाहती हूं। मंत्री श्रीमती माया सिंह ने जब इसकी वजह पूछी तो रीना ने बताया कि मेरे श्वसुर ने मुझे बेटी से भी बढ़कर दुलार देकर पढ़ाया है। श्रीमती माया सिंह ने इसके लिए इस्लाम खान की सराहना की। साथ ही कहा कि इस्लाम खान ने सभी समाजों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इनका हुआ सम्मान

समारोह के दौरान अलग अलग क्षेत्र में महारत हासिल करने वाली 142 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही आठ गरीब होनहार बालक बालिकाओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता भी दी गई।सम्मानित होने वाली प्रतिमाएं इस तरह हैं.

अंकित खंडेलवाल यूपीएससी में चयन, पुश्किन जयंत यूपीएससी में चयन, दीक्षा शर्मा यूपीएससी, रविराज वर्मा आईआईटी ”मोहम्मद सैफ अंसारी आईआईटी, ”रोहन बंसल कैट, अल्ताफ खान दसवीं, अदनान अहमद दसवीं ,कुमारी अर्चना शर्मा डीएसपी पद हेतु चयन होने पर, मीना पचोरी सिविल जज,अब्दुल हाफिज खान सीनियर सिटीजन ,अरमान खान हॉकी फहीम हुसैन आठवीं, कुंवारी श्रेया शर्मा आईआईटी,,सोहेल खान आईआईटी, वेदप्रकाश मांझी दसवीं, कुमारी गुलनाज आलम दसवीं ,कुंवारी पलक आहूजा बारहवीं कक्षा,, मोहसिन खान 12वीं, प्रांशु अग्रवाल नीट, शाहीन खान पीएचडी, रेनू खान सिविल जज,, काजी अब्दुल हमीद कादरी सीनियर सिटीजन ,सईद उर रहमान सीनियर सिटीजन, मोहम्मद सलीम कराटे ,कुमारी इकरा हुसैन 5 वी परीक्षा में विशेष योग्यता आदि।