सरसंघचालक डॉ भागवत भोपाल प्रवास – Shabd Shakti News

भोपाल में दो दिवसीय प्रवास पर सरसंघचालक डॉ भागवत समाज के प्रमुख जनों, सामाजिक-धार्मिक नेतृत्व, युवा और मातृशक्ति के साथ करेंगे संवाद
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के प्रसंग पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत  का देशभर में प्रवास हो रहा है। इसी श्रृंखला में उनका दो दिवसीय प्रवास 2-3 जनवरी, 2026 को मध्यभारत प्रान्त के भोपाल विभाग केंद्र पर रहेगा।

इस दौरान चार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे- 2 जनवरी को युवा संवाद और प्रमुखजन गोष्ठी एवं 3 जनवरी को सामाजिक सद्भाव बैठक और शक्ति संवाद। इस कार्यक्रमों में सरसंघचालक डॉ. भागवत  आरएसएस की 100 वर्ष की यात्रा का उल्लेख करने के साथ ही वर्तमान परिस्थितियों पर भी चर्चा करेंगे।

अपने इस प्रवास के दौरान सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत  2 जनवरी को भोपाल में आयोजित प्रान्त स्तर के ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सुबह 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। युवा संवाद में प्रान्त के सभी 31 जिलों (शासकीय रचना के 16 जिलों) के ऐसे युवा शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है और उपलब्धियां अर्जित की हैं। इसी दिन शाम 5:30 बजे से रविन्द्र भवन के ‘हँस ध्वनि सभागार’ में ‘प्रबुद्ध जन गोष्ठी’ का आयोजन है। इस गोष्ठी में भोपाल विभाग से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रमुखजनों को आमंत्रित किया गया है।

इसी क्रम में 3 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘सामाजिक सद्भाव बैठक’ आयोजित है। इसमें विभिन्न समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए प्रान्त के सभी जिलों से लोग भोपाल पहुँच रहें। इसी दिन शाम को 5:00 बजे से भोपाल की प्रमुख मातृशक्ति के साथ ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम आयोजित है। सभी कार्यक्रमों में चयनित लोगों को आमंत्रित किया गया है। शताब्दी वर्ष में लोगों के मन में संघ के बारे में जानने की रुचि एवं जिज्ञासा बहुत बढ़ गई है। सरसंघचालक के इस प्रवास से लोगों को संघ के बारे में तथ्यात्मक और वास्तविक जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही देश-समाज के निर्माण में हमारी क्या भूमिका हो सकती है? इस बिंदु पर पाथेय भी मिलेगा।