सर्दी – Shabd Shakti News

ग्वालियर अंचल में सर्दी का कहर,कलेक्टर ने स्कूलों में की छुट्टी
ग्वालियर /अत्यधिक सर्दी को ध्यान में रखकर ग्वालियर कलेक्टर श्री भरत यादव ने जिले के सभी नर्सरी, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी तक छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, आईएससी, सीबीएसई आदि से संबद्ध जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में इस आदेश का पालन कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा केन्द्र के समन्वयक को दिए हैं।प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी किया गया यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। उन्हें पूर्ववत अपने स्कूल में पहुँचकर शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित अन्य कार्य संपादित करने होंगे। कलेक्टर श्री यादव ने स्पष्ट किया है ठंड से बचाव के लिए स्कूलों में केवल बच्चों के लिए छुट्टी की गई है न कि अध्यापकों के लिए।

आया सर्दियों का मौसम शरीर को मजबूत रखेगा ये खानपान
सर्दियों का मौसम आ गया है और इससे बचने के लिए कई सारे गर्म कपड़े पहनते हैं कि उन्हें सर्दी न लगे लेकिन शरीर को अंदरूनी गर्मी की भी जरूरत होती है जिसके लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में यदि अंदर से खुद को मौसम के हिसाब से ढालने की क्षमता हो तो ठंड कम लगेगी और कई बीमारियां भी नहीं होंगी।

इस मौसम में खानपान कैसा हो इस बारे में विशेषज्ञों की राय के मुताबिक अपने खाने में इन चीजों का समावेश करना बहुत फायदेमंद है।

बाजरा

बाजरा एक ऐसा अनाज है जो शरीर को सबसे ज्यादा गर्मी देता है। सर्दी के दिनों में बाजरे की रोटी बनाकर खाएं। छोटे बच्चों को बाजरा की रोटी जरूर खाना चाहिए। दूसरे अनाजों की अपेक्षा बाजरा में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। बाजरा में शरीर के लिए आवश्यक तत्व जैसे मैग्नीशियम,कैल्शियम,मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फाइबर, विटामिन- बी, एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बादाम

बादाम कई गुणों से भरपूर होते हैं। अक्सर माना जाता है कि बादाम खाने से याददाश्त बढ़ती है, लेकिन यह ड्रायफ्रूट अन्य कई रोगों से हमारी रक्षा भी करता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है, जो सर्दियों में सबसे बड़ी दिक्कत होती है। बादाम में डायबिटीज को निंयत्रित करने का गुण होता है। इसमें विटामिन – ई भरपूर मात्रा में होता है।

अदरक

रोजाना के खाने में अदरक शामिल कर बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों में इसका किसी भी तरह से सेवन करने पर बहुत लाभ मिलता है। इससे शरीर को गर्मी मिलती है और पाचनतंत्र भी सही रहता है।

मूंगफली

मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनिरल्स आदि तत्व बेहद फायदेमंद होते हैं। मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है। सर्दियों में ये काफी फायदेमंद है।

शहद

शरीर को स्वस्थ, निरोग और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए शहद को आयुर्वेद में अमृत भी कहा गया है। यूं तो सभी मौसमों में शहद का सेवन लाभकारी है, लेकिन सर्दियों में तो शहद का उपयोग विशेष लाभकारी होता है। इन दिनों में अपने भोजन में शहद को जरूर शामिल करें। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा और इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ेगा।