सांसद खेल महोत्सव – Shabd Shakti News

सांसद खेल महोत्सव में क्रिकेट की चेम्पियन बनी भितरवार विधानसभा टीम
बच्चें खेलों के माध्यम से अपना नाम पूरी दुनिया में रोशन करें, नरेन्द्र सिंह तोमर

ग्वालियर 25 दिसंबर 2025/पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का कहना है, बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों को भी अपने जीवन में अपनाये। क्योंकि पढ़ लिखकर देश के विकास में योगदान कर सकते है, लेकिन खेलों के माध्यम से हम अपना पूरी दुनिया में रोशन कर सकते है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि, देश के युवा खेलों के माध्यम से अपने स्कूल, गांव एवं शहर और देश का नाम रोशन करें। जिसको लेकर उन्होनें संपूर्ण भारतवर्ष में सांसद खेल महोत्सव प्रांरभ किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर, गुरूवार लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक षिक्षण संस्थान (एलएनआईईपी) ग्वलियर में सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होनें विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरूस्कृत कर बधाई दी।

सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि खेल महोत्सव में बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाग लिया है, यह सबके लिये अच्छी बात है। साथ ही उन्होनें कहा कि विजेता टीमों को संसद भवन और पर्यटकों स्थलों की सैर कराएगें। ग्वालियर में खेलों के बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा। ताकि बच्चें खेलों में ग्वालियर का नाम रोशन कर सकें।

सांसद खेल महोत्सव के क्रिकेट के सेमीफाईनल में भितरवार विधानसभा की टीम विजेता रही एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा की टीम उपविजेती रही।

इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता क्रिकेट, कबडडी, खो-खो, बॉलीवॉल, बेसवॉल, फुटवॉल, रस्साकसी, योगासन, मैराथन, कुष्ती आदि खेलों के विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, शील्ड, मेडल, ट्रैकशूट एवं नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शहर, जयप्रकाश राजौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण, प्रेमसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व नगर निगम सभापति राकेश माहौर, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, सुशील वर्मा आदि उपस्थित रहें।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन
सांसद खेल महोत्सव: रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं खेल: प्रेम सिंह –

आज दक्षिण विधानसभा के खेल जिला खेल परिसर कंपू में होंगे

ग्वालियर13 दिसंबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव में शहर के साथ ग्रामीण अंचल के खिलाडिय़ों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। शनिवार को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के तहत विक्रांत युनिवर्सिटी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें गांव के युवकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है तथा तन मन स्वस्थ होता है। आजकल खेलों में रोजगार भी बहुत अधिक विकसित हो रहे हैं ,ऐसे में बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 19 वर्ष तक की आयु के युवक युवती भाग ले रहे हैं, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है । खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, खो खो, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, फुटबॉल ,बेसबॉल, कुश्ती, योगासन एवं एथलेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है ।

सांसद भारत सिंह कुशवाह की पहल पर आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव के तहत आठों विधानसभाओं का सेमीफाइनल और फाइनल रूप सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसके तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के करेरा, पोहरी, डबरा, भितरवार विधानसभा में खेलों का आयोजन हो चुका है । खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट पैदा कर खिलाडिय़ों में उत्साह और जोश उत्पन्न कर रहा है। आज खेल परिसर में दक्षिण विधानसभा का आयोजन 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे से जिला खेल परिसर कंपू में खेलों को आयोजन किया जाएगा। ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 16 दिसंबर से जीवाजी विश्वविद्यालय में सुबह 9 बजे से खेलों का प्रारंभ होगा । वहीं ग्वालियर विधानसभा में 18 दिसंबर से खेल परिसर कंपू में ही सुबह 9 बजे से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं से सांसद खेल महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

सांसद खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन शुक्रवार से
ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में खेलों का आयोजन विक्रांत यूनिवर्सिटी में होगा

ग्वालियर11 दिसंबर 2025/ सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा में खेलों का आयोजन किया जा रहा है । जिसके तहत 12 दिसंबर को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के खेलों का आयोजन विक्रांत यूनिवर्सिटी में सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा।

गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के करेरा,पोहरी,डबरा,भितरवार विधानसभा में खेलों का आयोजन हो चुका है ।अब ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में शुक्रवार को विक्रांत यूनिवर्सिटी में सुबह 9:00 बजे से खेल शुरू होंगे ।वहीं दक्षिण विधानसभा के 14 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से खेल परिसर में खेलों को आयोजन किया जाएगा । इसी क्रम में ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 16 दिसंबर से जीवाजी विश्वविद्यालय में सुबह 9:00 बजे से खेलों का प्रारंभ होगा ।वहीं ग्वालियर विधानसभा में 18 दिसंबर से खेल परिसर में सुबह 9:00 बजे से खेलों का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 19 वर्ष तक की आयु के युवक युवती भाग ले रहे हैं जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है । खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट,खो खो, कबड्डी, रस्साकशी,वॉलीबॉल,फुटबॉल ,बेसबॉल कुश्ती,योगासन एवं एथलेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है । सांसद खेल महोत्सव के तहत आठों विधानसभाओं का सेमीफाइनल और फाइनल रूप सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं से सांसद खेल महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।