सांसद फर्जी फेसबुक आई डी – Shabd Shakti News

सांसद के नाम की फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर फैला रहे हैं भ्रामक संदेश
नई दिल्ली 31 जनवरी 2026/उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने बताया कि उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही है. उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसे एक सोची समझी साजिश करार दिया है. उन्होंने नई दिल्ली जिला अंतर्गत साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है.

बीजेपी सांसद ने शनिवार (31 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों और जनता को सचेत किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट ‘ब्लू टिक’ है. फर्जी अकाउंट के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई जा सकती है, जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है. मनोज तिवारी के नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट का नाम Monoj Tiwari BJP बताया गया है.

मनोज तिवारी के नाम और फोटो का इस्तेमाल

मनोज तिवारी की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत में फर्जी अकाउंट पर सांसद के नाम, फोटो और वीडियो के अनधिकृत इस्तेमाल की बात सामने आई है. फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए जनता को भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे थे. बीजेपी सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान के माध्यम से गतिविधियां कर उनकी सार्वजनिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.