सांसद सस्पेंड – Shabd Shakti News

पेपर फेंकने वाले आठ विपक्षी सांसद इस सत्र के लिए सस्पेंड
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में आज (मंगलवार, 3 फरवरी को) दूसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज फिर से जनरल नरवणे के संस्मरण का जिक्र करना शुरू किया तो सत्ता पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। इस दौरान सदन में हंगामा होने लगा। तभी कुछ विपक्षी सांसदों ने आसन की तरफ पेपर फेंक दिए। अब उन सांसदों पर गाज गिरी है। संसदीय कार्य मंत्री द्वारा पेश एक प्रस्ताव में के बाद उन सांसदों को अब पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

किन-किन पर गिरी गाज

सदन में हंगामा करने और आसन की तरफ पेपर उछालने के आरोप में जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें मणिक्कम टैगोर, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पडोले, हिबी ईडन, डीन कुरिया कोस, एस वेंकटेशन, गुरजीत सिंह औजला और अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग के नाम शामिल हैं। कुल आठ विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया

सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही पहले दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई थी लेकिन जब तीन बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन सासदों के निलंबन से संबंधित सदन में एक प्रस्ताव पेश किया। संसदीय कार्य मंत्री ने आठों सदस्यों का नाम लेते हुए सदन में प्रस्ताव रखा कि सदन की अवमानना करने और महासचिव तथा लोकसभा अधिकारियों की मेजों के पास आकर कागज उछालकर आसन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए उक्त सभी सदस्यों को नियम 374 (2) के तहत संसद के वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया जाए, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।