साडा भाजपा अपमान – Shabd Shakti News

साडा में भाजपा अनु.जाति के राष्ट्रीय नेता का लगातार अपमान पहले कुर्सी को लेकर, अब अध्यक्ष के नए ऑफिस में नहीं मिलेगा स्थान, लालसिंह आर्य बोले मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत
प्रवीण दुबे

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) में नियुक्तियां हुए अभी थोड़ा ही समय हुआ है लेकिन यहां उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त भाजपा अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय नेता हरीश मेवाफरोश के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किए जाने की चर्चाएं सरगर्म हैं उधर अपने प्रति किए जा रहे अपमानित करने वाले क्रिया कलापों को लेकर हरीश मेवाफरोश भी बेहद खिन्न हैं।

यहां बताना उपयुक्त होगा कि हरीश मेवाफरोश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ वर्तमान में मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह प्रभारी भी हैं। उन्हें पार्टी ने हाल ही में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां सिंधिया गुट से जुड़े अशोक शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि नियुक्तियों के बाद से साडा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है जो भी गतिविधियां हुई हैं वहां अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश को पूरी तरह से नजर अंदाज करने अर्थात तवज्जो नहीं दिए जाने को लेकर माहौल गर्माया हुआ है , अभी तक साडा अध्यक्ष की मनमानी भीतर ही भीतर चर्चा में थी लेकिन दो दिन पूर्व साडा की बैठक में उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश को सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के बाद साडा अध्यक्ष की पार्टी रीतियों नीतियों से अलग जारी करगुजारियां खुलकर सामने आ गई हैं।

उल्लेखनीय है कि बैठक के दौरान साडा उपाध्यक्ष की बैठक व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष यहां तक कि सीईओ की तुलना में प्रोटोकॉल को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया उपाध्यक्ष को बेहद साधारण कुर्सी उपलब्ध कराई गईं और उसपर अध्यक्ष और सीईओ की तरह टॉबिल भी नहीं लगाया गया। हरीश मेवाफरोश से जब शब्दशक्ति न्यूज़ ने इस बारे में बात की तो इस अपमान पर वे बेहद खिन्न नजर आए और अपमानित किए जाने वाले इस क्रिया कलाप की पुष्टि की।

अभी यह विषय समाप्त भी नहीं हुआ था कि अब उपाध्यक्ष के अपमान से जुड़ा एक और मामला सामने आ गया है। यह मामला विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा से लगभग 20 किलोमीटर दूर मोतीमहल में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा के लिए लाखों रूपये खर्च करके नया भवन निर्माण किए जाने का है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नए भवन में केवल अध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था की जा रही है यहां उपाध्यक्ष के लिए स्थान नहीं होगा। इस बारे में हरीश मेवाफारोश से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जब उन्हें अध्यक्ष के बैठने के लिए नए भवन के निर्माण की बात का पता चला तो उन्होंने इस बारे में सईओ मैडम श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने नए भवन में उपाध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था न होने की बात कही। श्री मेवाफरोश ने कहा कि यह ठीक नहीं है अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष के लिए भी यहां स्थान होना चाहिए था। उधर जब इस बारे में शब्द शक्ति न्यूज़ ने सईओ मैडम श्रीवास्तव को कई बार मोबाइल लगाया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया।

उधर इस बारे में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा से  चर्चा की गईं तो उन्होंने मोतीमहल में उनके लिए बन रहे नए ऑफिस की पुष्टि करते हुए बताया कि साडा दूर होने के कारण यहां ऑफिस बनाया जा रहा है। उन्होंने बैठक में कुर्सी प्रकरण और अब नए ऑफिस में उपाध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था न होने के सवाल पर कहा उनका कोई अपमान नहीं किया जा रहा है। यहां बताना उपयुक्त होगा कि साडा में रिहायशी आबादी न पहुंचने के बाद शासन ने तय किया था कि पहले साडा सहित अन्य सरकारी दफ़्तर वहां ले जाकर गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी परन्तु अब साडा अध्यक्ष ही वहां से 20 किलोमीटर दूर बैठने का मन बना रहे हैं यह आश्चर्यजनक है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष लालसिंह आर्य ने कहा मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे, प्रोटोकॉल का पालन करना ही होगा

शब्द शक्ति न्यूज़ ने इस विषय को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष लालसिंह आर्य से चर्चा की और साडा में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के साथ हुईं अपमान की घटना से अवगत कराया तो उनका कहना था कि यह घटनाक्रम उनके संज्ञान में है वे इसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे साडा में प्रोटोकॉल का पालन करना ही होगा।