सीज फायर – Shabd Shakti News

एक बार पुनः युद्ध विराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम को और बढ़ा दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि नाकाबंदी अभी भी जारी रहेगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा “ईरान की सरकार अंदरूनी तौर पर बंटी हुई है, जैसी उम्मीद थी. पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मांग की है कि ईरान पर हमला तब तक रोके रखें जब तक उनके नेता और प्रतिनिधि एक साझा प्रस्ताव लेकर नहीं आते.”

ट्रंप ने लिखा, “इसलिए मैंने हमारी सेना को आदेश दिया है कि नाकाबंदी जारी रखी जाए और बाकी मामलों में पूरी तरह तैयार रहें. युद्धविराम को तब तक बढ़ाया जाएगा जब तक उनका प्रस्ताव सामने नहीं आता और बातचीत पूरी नहीं होती, चाहे नतीजा कुछ भी हो.”

इसके बाद व्हाइट हाउस ने यह पुष्टि की है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी गई है.

वेंस इस महीने दूसरी बार इस्लामाबाद जाने वाले थे. वह बुधवार को पहुंचने वाले थे ताकि ईरानी अधिकारियों के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके.

ट्रम्प की धमकियां साबित हुईं बंदर घुड़की अचानक युद्ध से पीछे हटा अमेरिका दो सप्ताह का युद्ध विराम
मिडिल-ईस्ट में पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रही जंग अब थम सकती है.  अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों से शुरू हुई महाजंग में अब सीजफायर का ऐलान हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जो डेडलाइन दी थी, उसके खत्म होने से ठीक पहले ही ट्रंप ने दो हफ्तों के लिए जंग रोकने की घोषणा कर दी.

धमकियों से अचानक पीछे हटते हुए, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई रोक देंगे, जो कूटनीति के लिए एक संभावित मौके का संकेत है. सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “मैं दो हफ़्तों की के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं.” उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ बातचीत के बाद लिया गया, जिन्होंने उनसे नियोजित हमलों को टालने का आग्रह किया था.

ईरान ने पाकिस्तान के दो हफ़्तों के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. इस युद्धविराम को देश के नए सुप्रीम लीडर ने मंज़ूरी दे दी है. ईरान ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत को जंग के खत्म होने का संकेत नहीं माना जाना चाहिए. 10-सूत्रीय प्रस्ताव में सभी प्राथमिक और माध्यमिक प्रतिबंधों को हटाने, पूरी तरह मुआवज़ा देने और ईरान की सभी ज़ब्त संपत्तियों को जारी करने की मांग की गई है.

वहीं, ईरान ने जंग रोकने के लिए 10-Points का प्रस्ताव भेजा है. ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने कहा कि वह युद्ध की समाप्ति को तभी स्वीकार करेगा. ईरान की मांगों को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के साथ शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में बातचीत होगी.