सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा – Shabd Shakti News

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्यों कहा अभिषेक शर्मा रन बनाएगा तभी भारत जीतेगा
नई दिल्ली 25 जनवरी 2026/टी20 इंटरनेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि हमें दुनिया के सामने इन बातों को बंद करना था कि सिर्फ़ अभिषेक शर्मा रन बनाएगा तभी भारत जीतेगा.

भारतीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के बीच बातचीत दिखाई गई है. जिसमें सूर्यकुमार यादव ने यह बात कही है.

इसमें ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव से इतने लंबे समय बाद इतना बड़ा स्कोर बनाने में मिली सफलता के बारे में पूछा, “मुझे नहीं लगा था कि यह आपके लिए इतना बड़ा होगा, क्या वाकई ऐसा था?”

इसके जवाब में सूर्यकुमार ने कहा, “जब हम घर जाते हैं, तो वहां एक कोच भी बैठा होता हैं, जिनसे आपकी शादी हुई है. वह भी मुझसे अक्सर कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि आपको थोड़ा समय लेना चाहिए’ क्योंकि उन्होंने मुझे सबसे क़रीब से देखा है और वह जानती हैं कि मेरे मन में क्या चल रहा है. इसलिए मैंने उनकी सलाह मानी और सोचा, चलो धीरे-धीरे समय लेते हैं. मैंने पिछले मैच में भी समय लिया, आज भी लिया. मुझे थोड़ा बेहतर महसूस हुआ.”

उन्होंने कहा, “मैं सबको बता रहा था कि मैं नेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. लेकिन नेट में आप कितना भी अभ्यास कर लें, आत्मविश्वास तब तक नहीं आता जब तक आप मैच में रन नहीं बनाते. हाल ही में मुझे दो-तीन सप्ताह का अच्छा ब्रेक मिला, मैं घर गया, सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहा. मैंने पिछले तीन हफ़्तों में खूब अभ्यास किया और आखिरकार मैं अच्छी स्थिति में आ गया.”

“अभी भी मेरी मानसिक स्थिति अच्छी है. खुश रहना सबसे महत्वपूर्ण है. कहते हैं कि क्रिकेट विनम्र लोगों का खेल है, इसलिए विनम्रता बनाए रखना ज़रूरी है.”

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “और इन बातों को बंद करना था दुनिया के सामने कि सिर्फ़ अभिषेक शर्मा रन बनाएगा तभी भारत जीतेगा. ईशान रन बनाएगा तब भी भारत जीत सकता है. हालांकि अभिषेक शर्मा भी मेरे फेवरेट बल्लेबाज़ हैं और चाहता हूं कि हर मैच में वो रन बनाए. ये टीम गेम है, पूरे 11 खिलाड़ियों की वजह से ही टीम जीतती है.”

भारतीय टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार जीत दर्ज की.

इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों पर 82 रन बनाए.