सूर्यनमस्कार – Shabd Shakti News

जानिये उस योगासन के बारे में जिसे प्रतिदिन 10 मिनट करने से हो जाएगा कायाकल्प
नमस्कार का अर्थ है सूरज को अर्पन या नमस्कार करना। सूर्य नमस्कार से रोजाना दिन की शुरूआत करने पर आपका तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। इसे करते समय सूरज की किरणों का सीधा प्रभाव शरीर पर पड़ने से आपके कई रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा सभी योगासनों से सर्वश्रेष्ठ माना गया सूर्य नमस्कार करने से शरीर को उचित मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जिससे कि आप मानसिक तनाव और मोटापा जैसी समस्या को भी दूर कर सकते हैं। रोज 5-10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के बाद आपको कोई आसन करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। तो चलिए जानते है रोजाना सूर्य नमस्कार करने से आप किन बीमारियों को दूर करके स्वस्थ रह सकते हैं।

सूर्य नमस्कार करने की विधि:

1. सबसे पहले खड़े होकर एड़िया मिला लें और पंजो को खुला छोड़ दें। इसके बाद जांघों को सीधा रखें और नमस्कार की मुद्रा बना लें। अब कोहनियां शरीर के साथ, हथेलियां को तिरछा और अंगूठे हृदय के नीचे डायफ्राम पर करके ध्यान भौंहों के बीच केंद्रित करें।

2. अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर सीधा करके सांस भर लें। अपनी बाजुओं को सीधा करके हथेलियों को सामने की ओर करें। इसके बाद बाजुओं को कानों के साथ जोड़कर हाथों को गर्दन के पीछे ले जाएं। इस स्थिति में कुछ देर रूकें।

3. हाथों को वापस लाते हुए और सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। हाथों को दाएं-बाएं हिलाकर और घुटने बिल्कुल सीधा रखते हुए हाथों को जमीन के साथ लगाएं। अपने सिर को घुटनों के साथ लगाकर ध्यान नाभि पर रखें।

4. शरीर को थोड़-सा आगे करके सांस भरकर हाथ सीधे करें और गर्दन के पीछें ले जाएं। अब पंजों को मिलाकर एड़ियां ऊपर की ओर करें। इसके बाद कमर नीचे झुकाकर सूर्य नमस्कार करें।

5. सांस छोड़ते हुए शरीर को वापल की ओर उठाएं और एड़ियों को जमीन से लगा लें। इसके बाद कमर का हिस्सा ऊपर की तरफ रखकर सिर को नीचे की तरफ झुकाएं और जितनी देर हो सके इस स्थिति में रूकें। अब वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।

सूर्य नमस्कार करने के फायदे:

1. हाई ब्लड प्रैशर और मोटापा

सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर में रक्त प्रवाह की प्रक्रिया तेज होती है, जोकि तेजी से मोटापा घटाने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रैशर को भी कंट्रोल करता हैं।

2. ऊर्जा का संचार

रोजाना 10-15 मिनट सूर्य नमस्कार करने से शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन बढ़ता हैं। इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है,जोकि आपको बीमारियों से बचाती हैं।

3. मजबूत हड्डियां

रोजाना इस योग को करने से आपकी मांसपेशियां और हड्डियां भी मजबूत होती है।

4. शरीर में पानी की मात्रा

5-10 मिनट नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने पर आपके शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती हैं। इसके अलावा इससे शरीर के अनावश्यक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।

5. भूख लगना

इस योग को करने से आपको भूख न लगने की समस्या दूर होती हैं। इसके अलावा इससे स्मरण-शक्ति भी बढ़ती है।

6. त्वचा के लिए फायदेमंद

सूर्य नमस्कार करने से शरीर को प्रयाप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता हैं, जोकि त्वचा को निखरी और बेदाग बनाता हैं। इसके अलावा इससे सिर के बाल भी स्वस्थ और मजबूत होते हैं।

7. बेहतर पाचन तंत्र

सूर्य नमस्कार के दौरान शरीर के अंदर के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता हैं। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करने से कब्ज, अपच या पेट में जलन की शिकायत दूर हो जाती है।

8. तनाव

सूर्य नमस्कार करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है। इसके अलावा सूर्य नमस्कार से एंडोक्राइन ग्लैंड्स खासकर थॉयरायड ग्लैंड की क्रिया नॉर्मल होती है। इससे आपके मानसिक तनाव की समस्या दूर हो जाती है।

9. मासिक-धर्म रेगुलर

अनियमित मासिक चक्र की समस्या होने पर महिलाओं को सूर्य नमस्कार के आसन करने चाहिए। इससे आपके मासिक-धर्म रेगुलर हो जाते है।

10. शरीर को डिटॉक्स करना

सूर्य नमस्कार के समय आप सांस खींचते और छोड़ते हैं, जिससे हवा आपके फेफड़ों तक और ऑक्सीजन खून तक पहुंचती है। इससे आपके शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड और बाकी जहरीली गैस निकल जाती है और आपकी बॉडी डिटॉक्स हो जाती है।

सावधानियां

ध्यान रहे कि सूर्य नमस्कार उचित समय और धीमी गति से करें। एक स्थिति में सांस सामान्य होने के बाद ही दूसरी स्थिति शुरू करें। कोमल, अधिक गद्देदार मैट या बिस्तर पर यह आसन न करें। इससे आपकी रीढ़ की हड्डी में बल पड़ सकता है। इसके अलावा स्लिप डिस्क और हाई ब्लड प्रैशर के मरीजों को भी यह योग नहीं करना चाहिए।

शिवराज ने भोपाल ,नरोत्तम ने दतिया में लगाये सूर्यनमस्कार, प्रदेशभर में हुए आयोजन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में सूर्यनमस्कार का आयोजन किया गया। शिवराज सरकार के सभी मंत्रियों ने इसमें भाग लिया। मुख्यमंत्री ने भोपाल और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में सूर्यनमस्कार लगाए, ऐसी प्रकार अलग अलग जिलों में मंत्रियों ने सूर्यनमस्कार लगाकर सन्देश दिए। दतिया जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य समारोह हाई स्कूल क्रमांक 1 प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जहां पर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र मौजूद रहे। उन्होंने सूर्य नमस्कार के तीनों चक्रों में योगा अभ्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का संदेश प्रसारित किया गया।

जनसम्पर्क मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सूर्य नमस्कार भारतीय योग परंपरा का हिस्सा है। इसके द्वारा न केवल शरीर चुस्त-दुरूस्त रहता है बल्कि शरीर में ऊर्जा का संचार भी होता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, कलेक्टर मदन कुमार, संयुक्त कलेक्टर विवेक रघुवंशी, डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र कटारे के अलावा सर्वश्री सुभाष अग्रवाल, योगेश सक्सैना, विनय यादव, प्रशांत ढेंगुला, जीतू कमरिया, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।