सेना – Shabd Shakti News

जारी हुई दुनिया की टॉप-10 शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट यहां देखें कौन कहां
वॉशिंगटन 5 अप्रैल 2026/ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश 70 लाख से ज्यादा सैन्य कर्मियों के साथ दुनिया भर में पहले स्थान पर है। ये थोड़ा चौंकाने वाला है। जबकि चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सेना है। ग्लोबल फायरपावर की मार्च-2026 की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में 2026 में दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं को उनके कुल सैनिकों की संख्या के आधार पर दिखाया गया है। इसमें सक्रिय सैनिक, रिजर्व सैनिक और अर्धसैनिक बल शामिल हैं। इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देश, जिनके पास सक्रिय सैनिकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, उन्होंने अपनी रिजर्व फोर्स में लाखों सैनिकों को भर रखा है।

यह डेटा GlobalFirepower (मार्च 2026) से लिया गया है। रिजर्व और अर्धसैनिक बलों की परिभाषाएं हर देश के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। बांग्लादेश के पास वैसे तो 2 लाख से कुछ ज्यादा ही एक्टिव सेना के जवान हैं लेकिन उसके रिजर्व फोर्स में 70 लाख के करीब जवान हैं और वो दुनिया में पहले स्थान पर है। इसकी यह स्थिति लगभग पूरी तरह से इसके विशाल अर्धसैनिक नेटवर्क के कारण है।

दुनिया की टॉप-10 शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट

वियतनाम काफी हद तक बांग्लादेश जैसा ही मॉडल अपनाता है, जिसमें एक मध्यम आकार की सक्रिय सेना को दुनिया की सबसे बड़ी रिजर्व प्रणालियों में से एक के साथ जोड़ा गया है। यूक्रेन भी इस मामले में अलग नजर आता है जो रूस के साथ चल रहे संघर्ष के बाद तेजी से हुई लामबंदी और विस्तार को दर्शाता है। हालांकि जब सिर्फ सक्रिय-ड्यूटी सैनिकों की बात आती है तो ये रैंकिंग पूरी तरह से बदल जाती है। चीन लगभग 20 लाख सैनिकों के साथ सबसे आगे है जिसके बाद भारत, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान आता है। इन सभी के पास 10 लाख से ज्यादा सक्रिय सैन्य कर्मी हैं।

बांग्लादेश के पास 2 लाख चार हजार एक्टिव जवान, 68 लाख रिजर्व जवान- कुल जवान 7,004,000

वियतनाम के पास 4 लाख 50 हजार एक्टिव जवान, 53 लाख रिजर्व सैनिक- कुल जवान 5,750,000

यूक्रेन के पास 9 लाख एक्टिव सैनिक और 41 लाख रिजर्व जवान हैं- कुल जवान 5,000,000

भारत के पास 14 लाख एक्टिव सैनिक और 35 लाख रिजर्व जवान हैं- कुल जवान 4,900,000

दक्षिण कोरिया के पास 4 लाख 50 हजार एक्टिव जवान, 35 लाख रिजर्व जवान हैं- कुल जवान 3,650,000

रूस के पास 13 लाख एक्टिव जवान, 23 लाख रिजर्व फोर्स है- कुल जवान 3,600,000

चीन के पास 20 लाख एक्टिव और 11 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 3,100,000

अमेरिका के पास 13 लाख एक्टिव और 8 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 2,100,000

उत्तर कोरिया के पास 13 लाख एक्टिव और करीब साढ़े 6 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 1,960,000

ताइवान के पास 2 लाख 30 हजार एक्टिव और 17 लाख रिजर्व सैनिक हैं- कुल जवान 1,930,000

सक्रिय सैनिकों की संख्या के मामले में भी उत्तर कोरिया का स्थान काफी ऊपर है जो सैन्य तैयारियों पर उसके लंबे समय से चले आ रहे जोर को दिखाता है। हालांकि सैन्य ढांचा अलग-अलग क्षेत्रों में काफी अलग होता है। दक्षिण कोरिया और ताइवान भू-राजनीतिक तनावों खासकर पड़ोसी देशों के साथ चल रहे तनाव की वजह से बड़ी रिजर्व सेनाएं रखते हैं। वहीं ब्राजील और जर्मनी जैसे देश अपेक्षाकृत संतुलित सेनाएं रखते हैं, जिनमें सक्रिय सैनिकों की संख्या मध्यम होती है और रिजर्व सेनाएं काफी बड़ी होती हैं। इजरायल अपनी अत्यधिक गतिशील रिजर्व सिस्टम के लिए सबसे अलग है जिसे संकट के समय में तेजी से युद्ध के मैदान में भेजा जा सकता है

सेना ने भारतीय सैन्य अड्डे पर पाकिस्तान द्वारा दागी AMRAAM मिसाइल के सबूत दिखाकर किया बेनकाब
दिल्ली: पाकिस्तान में घुसकर भारतीय वायुसेना की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारत की तीनों सेनाओं भारतीय वायुसेना, नौसेना और थललेना ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बारे में बताया. एयर वाइस मार्शल आरजी के कपूर ने कहा कि पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट्स ने भारतीय वायु हवाई सीमा का उल्लंघन किया, लेकिन हमारे सैन्य ठिकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

दिखाया AMRAAM मिसाइल के सबूत

दरअसल पाकिस्तान ने कल भारत पर हमले के लिए एफ-16 विमान का इस्तेमाल किया था. जबकि पाकिस्तान इस विमान का इस्तेमाल केवल आतंक के खिलाफ कर सकता है. सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने एफ-16 विमान का इस्तेमाल करके भारत में मिसाइल गिराई. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम करते हुए AMRAAM मिसाइल के सबूत दिखाए हैं.

इस दौरान भारतीय वायुसेना ने कहा कि हम भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी के एलान से बहुत खुश हैं.

पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा- सेना

सेना की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान एलओसी पर लगातार सीज़फायर का उलघ्घन कर रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले दो दिनों में 35 बार सीज़फायर तोड़ा है. इस दौरान तीनों सेनाओं ने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं.  सेना ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद पर शिकंजा नहीं कसा गया तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे. सेना ने कहा कि आतंक के ट्रैनिंग कैंप तबाह करने के लिए भी तीनों सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जाएगा.

पाकिस्तान के आतंकी शिविर पर हमले के हैं पक्के सबूत

एक सवाल के जवाब में सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के भीतर जेश के आतंकी अड्डे पर जो कार्यवाही की है उसके पक्के सबूत उनके पास हैं सरकार जब चाहेगी उसे प्रस्तुत करेगी।

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदर की वतन वापसी कल

बता दें कि आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी संसद में एलान किया, ”हम शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदर को कल रिहा कर देंगे.” इमरान खान के इस बयान के बाद वहां मौजूद सांसदों ने तालियां भी बजाई. बताया जा रहा है कि अभिनंदन को कल वाघा बार्डर के रास्ते भारत लाया जाएगा.

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के अगले दिन यानी कल पाकिस्तानी विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया. इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को गिरा दिया. इस संघर्ष में भारतीय वायुसेना का भी एक मिग-21 क्रैश हुआ है और वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था.

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए 300 से ज्यादा आतंकी

बता दें कि 26 फरवरी को सुबह पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारत के लड़ाकू विमान 12 मिराज 2000 ने आतंकी ठिकाने पर भारी बमबारी की थी. ऑपरेशन 100 फीसदी कामयाब रहा और भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी. भारतीय वायुसेना की इस एयर स्ट्राईक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के दो आतंकी भाई इब्राहिम अजहर, मौलाना तल्हा सैफ और साले यूसुफ सहित 325 आंतकी मारे गए थे. इस दौरान जैश के 25 टॉप कमांडर भी मारे गए. इससे से झल्लाकर पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

हमारे जांबाज जवानों को करिए सलाम टपका दिया 230 गीदड़ों को
सुरक्षाबलों ने इस साल जम्मू-कश्मीर में 230 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं, पथराव की घटनाओं में घायल होने वालों की संख्या में कमी आई है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 25 जून से 14 सितंबर के बीच 80 दिन की समयावधि में करीब 51 आतंकी ढेर हुए। वहीं 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच 85 आतंकी मारे गए।

क अधिकारी ने बताया कि 25 जून से 14 सितंबर तक 80 दिनों की अवधि में 51 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि 15 सितंबर और 5 दिसंबर के बीच 85 आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक 232 आतंकी ढेर हुए हैं। कश्मीर घाटी में विदेशियों सहित 240 आतंकी सक्रिय हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि 25 जून से 14 सितंबर के बीच पत्थरबाजी में सुरक्षाबलों सहित आठ लोगों को जान गंवानी पड़ी जबकि जवानों सहित 216 घायल हो गए।

इसके बाद के 80 दिन यानी 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई जबकि 170 घायल हुए। एक अन्य अधिकारी ने कहा, राज्य में 19 जून को राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद घाटी की सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है।