सेवा भारती ग्वालियर हिंदू सम्मेलन – Shabd Shakti News

हिंदू सम्मेलन के लिए सेवा भारती निकालेगी प्रभात फेरी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग सह कार्यवाह मुनेंद्र कुशवाह के मुख्यातिथ्य में आयोजित बैठक में हिंदू सम्मेलन को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई।

ग्वालियर 30 दिसंबर 2025/ सेवा भारती ग्वालियर महानगर के संस्कार केंद्रों की शिक्षिकाओं की मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 40 केंद्रों की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग सह कार्यवाह मुनेंद्र कुशवाह के मुख्यातिथ्य में आयोजित बैठक में हिंदू सम्मेलन को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई। तय किया गया कि सेवा भारती अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से हिंदू सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता करेगी। इसके अंतर्गत प्रभात फेरी, भजन मंडली, स्व सहायता समूह एवं संस्कार केंद्र की बहनों द्वारा आगामी हिंदू सम्मेलन से पहले एवं कार्यक्रम के दिन विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी निरीक्षिका दीदियों एवं पूर्णकालिक भाइयों ने अपनी-अपनी बस्तियों में प्रभात फेरी निकालने का संकल्प लिया।

चार सत्रों में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिकाओं के सर्वांगीण प्रशिक्षण एवं आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत मंथन किया गया। प्रथम सत्र में कंठस्थीकरण, द्वितीय में गीत, दोहा एवं चौपाई तृतीय सत्र में मासिक पाठ्यक्रम तथा चतुर्थ सत्र में आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र में सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष विजय गुप्ता विशेषरूप से उपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में सचिव लश्कर ललित मिश्रा एवं ग्वालियर जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। ग्वालियर अध्यक्ष गौरी शंकर जी ने शिक्षिकाओं को उपस्थिति पंजी एवं चौक का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्णकलिक अजय माहौर, सत्येंद्र राजपूत, वीरसिंह, विभाग समन्वयक कैलाश कुशवाहा, निरीक्षक खुशबू जादौन, अर्चना नामदेव, संगीता सोनी, रेणु भदौरिया आदि उपस्थित रहीं।