सोनम वांगचुक – Shabd Shakti News

लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त किया
नई दिल्ली 24 जुलाई 2026/सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ-साथ लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन तोड़ा.

सोनम वांगचुक ने लिखा, “इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने पत्र लिखकर मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था.”

उन्होंने बताया कि यह फैसला कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया है.

वांगचुक ने आगे लिखा, “मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा. इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें और इसे लेकर बहुत सतर्क रहें.”

नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट्स पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा चाहते हैं. इस मांग के समर्थन में सोनम वांगचुक पिछले 26 दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे.

अब सोनम वांगचुक की छात्रों से अपील सरकार से आश्वासन मिल जाने के बाद आंदोलन रोक दें और सरकार से बातचीत शुरू करें.”
उन्होंने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखे पत्र में कहा, “कल रात अस्पताल में मुझसे मिलने आने और मेरा अनशन ख़त्म करने की अपील करने के लिए आपका धन्यवाद. हमारी बातचीत के दौरान आपने मुझे भरोसा दिलाया कि सरकार निम्नलिखित मुद्दों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी.”

नई दिल्ली 22 जुलाई 2026/सोनम वांगचुक ने सरकार को अनशन तोड़ने के संबंध में सरकार को पत्र लिखकर एक अपील की है.

उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा, “एक बार सरकार से आश्वासन मिल जाने के बाद, मैं शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों से भी अपील करूंगा कि वे फिलहाल आंदोलन रोक दें और सरकार के साथ बातचीत शुरू करें.”

उन्होंने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखे पत्र में कहा, “कल रात अस्पताल में मुझसे मिलने आने और मेरा अनशन ख़त्म करने की अपील करने के लिए आपका धन्यवाद. हमारी बातचीत के दौरान आपने मुझे भरोसा दिलाया कि सरकार निम्नलिखित मुद्दों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी.”

“जैसे- परीक्षा पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को पर्याप्त मुआवज़ा दिया जाएगा. और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा होगी, जिसमें माननीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े पर विचार भी शामिल होगा.”

उन्होंने पत्र में आगे कहा, “अगर सरकार ऐसा आश्वासन देती है, तो मैं इस विश्वास के साथ अपना अनशन समाप्त कर दूंगा कि सरकार ने न सिर्फ मेरी अपील सुनी है, बल्कि लाखों युवा भारतीयों की आकांक्षाओं को भी समझा है. लेकिन ऐसा आश्वासन नहीं मिलने पर मुझे अपना अनशन अनिश्चितकाल तक जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह भी उम्मीद है कि आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस बल का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल दोबारा नहीं किया जाएगा.”

नीट पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर सोनम वांगचुक भी 28 जून से अनशन कर रहे हैं.

एम्स के डॉक्टर की रिपोर्ट सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की गति सामान्य वह पूरी तरह होश में
नई दिल्ली 19 जुलाई 2026/सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर एम्स दिल्ली के डॉक्टर ने ताजा स्वास्थ्य जानकारी दी है. एम्स के अतिरिक्त प्रोफेसर (इमरजेंसी मेडिसिन) डॉ. अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने सोनम वांगचुक की जांच की है और फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं.

डॉ. अक्षय कुमार ने कहा, “सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर और नाड़ी की गति सामान्य है. वह पूरी तरह होश में हैं और ठीक से बातचीत कर पा रहे हैं. उनकी लगातार निगरानी की जा रही है.”

इस बीच, सोनम वांगचुक की साथी गीतांजलि आंगमो ने भी देशवासियों के नाम एक संदेश जारी किया है. उन्होंने लोगों से वांगचुक के समर्थन में साथ खड़े रहने और उनकी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है. गीतांजलि आंगमो का कहना है कि सोनम ने हॉस्पिटल में भी अनशन जारी रखा है.

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.