स्टार प्रचारक – Shabd Shakti News

अब ग्वालियर अंचल में गर्माया चुनाव प्रचार शाह,मोदी, राजनाथ ,राहुल कमलनाथ पायलट सहित कई दिग्गजों का आना शुरू
ग्वालियर। मतदान की तारीख नजदीक आने से चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई है। जमीनी स्तर पर प्रचार में जुटी पार्टियाँ अब अपने स्टार प्रचारकों को बुला रही हैं इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी,भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम ग्वालियर चम्बल अंचल के लिए तय हो चुके है। वहीँ कांग्रेस राहुल गाँधी,सीएम कमलनाथ,सचिन पायलट के कार्यक्रम बना रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अबसे कुछ देर बाद 4 बजे मुरैना में भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के समर्थन में सभा करेंगे। उधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्वालियर चम्बल अंचल की लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए 6 मई को ग्वालियर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी 6 मई को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर  मैदान में भाजपा के समर्थन में संभागस्तरीय चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। इस सभा में ग्वालियर के उम्मीदवार विवेक नारायण शेजवलकर, मुरैना के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर और भिण्ड की प्रत्याशी संध्या राय जाटव मौजूद रहेंगी। उधर कांग्रेस इस कोशिश में है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक सभा ग्वालियर में कराई जाये इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह प्रयास कर रहे हैं । उधर अंचल की सभाओं के लिए सीएम कमलनाथ और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट की सभाओं का कार्यक्रम पार्टी बना रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुना शिवपुरी में कोई स्टार प्रचारक नहीं जायेगा क्योंकि पार्टी का मानना है कि वहां सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर्याप्त है।

भाजपा ने मैदान में उतारे अपने स्टार प्रचारक हेमामालिनी सोमवार , उमाभारती 21 को आएंगी
ग्वालियर 18 नवंबर।जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं भाजपा के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की एंट्री बढ़ने लगी है इसी क्रम में सोमवार को हेमामालिनी तो  केंद्रीय मंत्री  उमा भारती 21 नवम्बर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। सुश्री भारती 21 नवंबर को सुबह 11 बजे टीकमगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के बसई पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 12.20 बजे बसई से बांदरी पहुंचकर जनसभा, दोपहर 3 बजे बांदरी से रहली पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने के पश्चात सागर होते हुए भोपाल पहुंचेगी।

सांसद व फ़िल्मकारा हेमा मालिनी का प्रवास कार्यक्रम

सांसद श्रीमती हेमा मालिनी कल 19 को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। श्रीमती श्रीमती मालिनी 19 नवंबर को मुंबई से दोपहर 1 बजे दतिया जिले के भांडेर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2.10 बजे शिवपुरी जिले के पिछोर में जनसभा, दोपहर 3.30 बजे गुना जिले के कुंभराज चाचैड़ा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 5.10 बजे इंदौर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी।

केंद्रीय मंत्री तोमर का चुनाव कार्यक्रम

स्टार प्रचारक कार्यक्रम के प्रभारी श्री मधुसूदन भदौरिया जी ने मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्रीय मंत्री, पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह तोमर कल 19 नवंबर को श्योपुर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभाओं में भाग लेंगे। श्री तोमर तय कार्यक्रम के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के विजयपुर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। यहां से दोपहर 12.10 बजे शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा के कराई पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.40 बजे भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा के रोन एवं 2.50 बजे मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा के रछेड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से श्री तोमर दोपहर 3.45 बजे दिमनी विधानसभा के सिहोनिया पहुंचकर जनसभा में भाग लेंगे।