स्टेट कराटे चैंपियनशिप – Shabd Shakti News

खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, जीवन के संस्कारों का सशक्त माध्यम है : आशीष उषा अग्रवाल
ऑल इंडिया कराटे एसोसिएशन’ द्वारा ग्‍वालियर के एलएनआईपीई में 9वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

प्रतियोगिता में 12 राज्‍यों से आए लगभग 400 प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता, अनुशासन एवं जब्‍जे से सबका मन मोह लिया

ग्‍वालियर 9नवंबर 2025 /‘ऑल इंडिया कराटे एसोसिएशन’ द्वारा रविवार को लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर में 9वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्‍य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं विशिष्‍ट अतिथि के रूप में डीआईजी श्री अमित सांघी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में 12 राज्‍यों से आए लगभग 400 प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता, अनुशासन एवं जब्‍जे से सबका मन मोह लिया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सामने उपस्थित युवा साथी ही जिला, प्रदेश और देश का भविष्य हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के अमिट संस्कारों और सीखों का सशक्त साधन है। युवा खेलों के माध्यम से न केवल आत्मरक्षा की कला सीखते हैं, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनते हुए जीवन जीने की सही दिशा भी प्राप्त करते हैं। खेल हमें सिखाता है— हारकर उठना, जीतकर भी निरंतर प्रयासरत रहना, सफलता के बाद नई मंज़िल की ओर बढ़ना और हार मिलने पर भी हार न मानना। यही जीवन की असली कला है, जो युवा पीढ़ी को संघर्षशील और आत्मविश्वासी बनाती है। उन्होंने कराटे को प्रोत्साहित करने वाले सभी समाजसेवियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों को भी बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, समर्पण और आत्मबल का संचार करते हैं। ग्वालियर के युवाओं के लिए यह आयोजन एक सुनहरा अवसर रहा, जिसने उन्हें न केवल खेल की भावना से जोड़ा, बल्कि संगठन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी भाव विकसित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों को उनके सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डीआईजी श्री अमित सांघी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर संस्‍था के अध्‍यक्ष श्री अमित जयदेव शर्मा, चेयरमैन श्री अरूण पोरवाल, उपाध्‍यक्ष श्री संजय जी, सुश्री दीप्ति शर्मा, श्रीमती आराधना मालवीय, श्री राकेश शर्मा, सचिव श्री पारितोष शर्मा, श्री वरूण पोरवाल, समाजसेवी डॉ. रजनीश नीखरा, श्री जुगल गुर्जर सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।