स्थापना दिवस – Shabd Shakti News

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस
सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी मध्यप्रदेश का 62वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह प्रदेश की नगरीय विकास व आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह के मुख्य आतिथ्य में यहाँ वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने स्थित मैदान में आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किए गए ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्थापना दिवस समारोह की सतरंगी छटा देखते ही बन रही थी। रंग विरंगे परिधानों में सजे -धजे बच्चे तो विभागीय प्रदर्शनी समारोह में चार चाँद लगा रहीं थी। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रदेश का गौरव जीवंत हो उठा।

श्रीमती माया सिंह ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। साथ ही समारोह में मौजूद जनसमूह को स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया। मालूम हो हर प्रदेशवासी के दिल में अपने प्रदेश के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव जागृत करने के मकसद से पिछले कुछेक वर्षों से प्रदेश सरकार की पहल पर राज्यभर में समारोह पूर्वक प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

शासकीय कामकाज के निर्वहन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि श्रीमती माया सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रदर्शनी सेक्टर का अवलोकन किया। प्रदर्शनी सेक्टर में जनसंपर्क विभाग एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से लगाई गई स्वच्छता पर केन्द्रित प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अटल बाल पोषण मिशन तथा भावान्तर भुगतान योजना व अन्य विकास योजनाओं पर केन्द्रित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी समारोह में लगी थी। आनंदम विभाग की प्रदर्शनी भी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव, सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेन्दु शुक्ल, जीडीए के अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, नगर निगम सभापति राकेश माहौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम व संत कृपाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा, वन संरक्षक विक्रम सिंह परिहार व अपर कलेक्टर शिवराज वर्मा समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एस बी ओझा ने किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरूआत शासकीय पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ। इनके साथ स्वरों की जुगलबंदी ग्वालियर ग्लोरी स्कूल द्वारा की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्वालियर ग्लोरी स्कूल की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत उप शास्त्रीय गायन ने ग्वालियर घराने की गायकी को जीवंत कर दिया। रेडियन्ट स्कूल के बच्चों ने मटकी लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद रामश्री इंडिया स्कूल के बच्चों ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विशेषताओं पर केन्द्रित समूह नृत्य के माध्यम से मध्यप्रदेश के गौरव को सजीव कर सुधीय दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन प्रगति विद्यापीठ की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् सामूहिक नृत्य के साथ हुआ।

“इन्क्रेडिबल एमपी” लघु फिल्म का भी हुआ प्रदर्शन

राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग से संबद्ध मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा तैयार “इन्क्रेडिबल एमपी” लघु फिल्म का प्रदर्शन भी समारोह में लगाई गई विशाल एलईडी स्क्रीन के जरिए किया गया। इस फिल्म में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ प्रदेश की विकास गाथा दिखाई गई।