स्वामी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नूरा कुश्ती – Shabd Shakti News

अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और योगी बाबा के चेलों में हुई नूराकुश्ती शिविर के बाहर हुआ हंगामा
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर के पास शनिवार शाम कुछ लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे और हंगामा किया। वहां मौजूद शंकराचार्य के समर्थकों ने इसका विरोध किया। शंकराचार्य के शिविर कार्यालय की ओर से इस संबंध में कल्पवासी मेला क्षेत्र थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने तथा शंकराचार्य की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। आरोप है कि ये लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे और इन्होंने शंकराचार्य के शिविर में जबरन घुसने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग बुलडोजर बाबा-बुलडोजर बाबा के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

शंकराचार्य के समर्थकों ने इनके शिविर में प्रवेश करने का विरोध किया और नारेबाजी कर रहे लोगों को शिविर से बाहर निकाला। कल्पवासी मेला क्षेत्र थाने में इस मामले को लेकर दी गई तहरीर में लिखा है कि कुछ अराजकतत्व शाम को हाथ में लाठी-डंडे लेकर शिविर में जबरन प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। ये लोग अराजकता फैला रहे थे। इस बात की आशंका भी जताई गई है कि ये लोग दूसरी बार फिर आ सकते हैं। यह भी कहा गया है कि अगर भविष्य में कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।