हिन्दू सम्मेलन ग्वालियर 18 जनवरी – Shabd Shakti News

पंच परिवर्तन का संदेश देने 18 जनवरी को 50 स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन
ग्वालियर 16 जनवरी 2025/पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, स्व बोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य का संदेश देने 18 जनवरी को 50 स्थानों पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में बिरला नगर में प्रसाद बस्ती का हिंदू सम्मेलन रविवार को दोपहर 12:30 बजे नगर निगम पार्क में, कांच मिल बस्ती का दोपहर 2 बजे संत ऋषभदेवानंद महाराज के मुख्यातिथ्य में हनुमान जी की बगिया में, गोसपुरा बस्ती का दोपहर 2 बजे पुरानी सब्जी मंडी के पास, सुरेश बस्ती का दोपहर 12 बजे संत कालिदास महाराज के मुख्यातिथ्य में शंकर पार्क में, पटेल नगर बस्ती का दोपहर 2 बजे शिवशेषानन्द महाराज के मुख्यातिथ्य में सिटी सेंटर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास, दर्पण नगर बस्ती का दोपहर 12 बजे महामंडलेश्वर आनंदेश्वर महाराज के मुख्यातिथ्य में 8 दुकान के पास माता मंदिर पार्क में, इंद्रा नगर बस्ती का दोपहर 3 बजे ए-ब्लॉक में, गोविंदपुरी बस्ती का दोपहर 1 बजे राम वाटिका में, रामाजी पुरा बस्ती का दोपहर 12 बजे एबी रोड गणेश बाग मंदिर के सामने प्रेमबंधन वाटिका में, दीनदयाल नगर में गोवर्धन बस्ती का दोपहर 12 बजे पुरुषोत्तम विहार पार्क में, शिव बस्ती का दोपहर 2 बजे रेवाल्ली हिल्स गार्डन, मुरार में आजाद बस्ती का प्रात: 11:30 बजे आजाद नगर पार्क में, घासमंडी बस्ती का दोपहर 12 बजे मदन मोहन मंदिर में, सुखदेव बस्ती का दोपहर 12 बजे नवयुग हायर सेकेण्डरी स्कूल में, एमएच बस्ती क दोपहर 12 बजे बीजासेन गार्डन में, ग्रामीण क्षेत्र में बेहट बस्ती का दोपहर 12 बजे बेहट मंडी में, भितरवार के रही मंडल का दोपहर 12 बजे मधुवन शर्मा के मुख्यातिथ्य में राम जानकी मंदिर परिसर में, करियावटी मंडल का दोपहर 12 बजे अरिवंद तोमर के आतिथ्य में हायर सेकेंडरी स्कूल में, मोहनगढ़ मंडल का दोपहर 12 बजे रविंद्र दीक्षित के आतिथ्य में माता मंदिर परिसर में, करहिया मंडल का दोपहर 12 बजे सुरेश त्यागी के आतिथ्य में हायर सेकेंडरी स्कूल करहिया में, छीमक मंडल का दोपहर 12 बजे डॉ. दलवीर सिंह ठाकुर के आतिथ्य में हाई स्कूल छीमक में, आंतरी मंडल का दोपहर 12 बजे दिनेश सैंथिया के आतिथ्य में कचहरी मैदान में, टेकनपुर मंडल का दोपहर 12 बजे दंदरौआधाम के महंत रामदास महाराज के मुख्यातिथ्य में डॉ सिंघल के सामने मुख्य रोड टेकनपुर में, पिछोर के मेहगांव मंडल का दोपहर 12 बजे शिवम शर्मा के आतिथ्य मेंं ग्राम गिजौर्रा में, डबरा नगर में महावीर बस्ती का दोपहर 12 बजे डॉ.राम प्रकाश सिंह के आतिथ्य में जैन मंदिर रोड, गुरुनानक बस्ती का शिवांगी गार्डन में, बालाजी बस्ती का रास जेबी के सामने, सेवाधाम बस्ती का दोपहर 12 बजे रमेश किरार के आतिथ्य में मंदिर परिसर, भगत सिंह बस्ती का दोपहर 12 बजे रामगढ़ रोड स्थित पीतांबरा स्कूल के पास, इसके अलावा ग्वालियर शहर में लक्ष्मीनारायण बस्ती, बावन पायगा, चिटनिस की गोठ, गोल पहाडिय़ा, श्रीकृष्ण बस्ती, हेमसिंह की परेड, छुट्टा की बजरिया, रायसिंह का बाग, अवाड़पुरा बस्ती, नादरिया बस्ती, वीरपुर बांध, निंबालकर बस्ती, लक्ष्मण तलैया, कमलसिंह का बाग, आदर्श बस्ती, माधव नगर, खेड़ापति बस्ती सहित 50 स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रभात जागरण फेरियां निकाली जा रही हैं।

हिंदू सम्मेलन के लिए किया भूमि पूजन

बिरला नगर स्थित तानसेन बस्ती का हिंदू सम्मेलन 25 जनवरी को सुबह 11 बजे सहयोग गार्डन में आयोजित किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर चन्द्रभान सचान, अशोक शर्मा, संतोष सिकरवार, धर्मेंद्र सिंह तोमर, दिनेश सिकरवार, कमल सक्सेना, कुलदीप राजावत, संतोष त्यागी, विक्रांत सिकरवार, शैलेंद्र सिकरवार, राजकुमार राजावत आदि उपस्थित रहे।