होली मेला – Shabd Shakti News

हाट बाजार में खुलेगा स्थायी “आजीविका मार्ट”मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 को करेंगे शुभारंभ
हाट बाजार में 27 व 28 फरवरी को लगेगा होली मेला

ग्वालियर 23 फरवरी 2026/ फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए स्थायी “आजीविका मार्ट” खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 फरवरी को ग्वालियर के आजीविका मार्ट के साथ-साथ प्रदेश के अन्य शहरों में शुरू होने जा रहे आजीविका मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। ग्वालियर के आजीविका मार्ट में होली के सामान के साथ-साथ स्वय सहायता समूहों द्वारा निर्मित अन्य उत्पाद उपलब्ध होंगे।

फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में 27 व 28 फरवरी को “होली के रंग, आजीविका के संग” होली मेला लगेगा। इस मेले में संभाग भर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं दीदियां एक से बढ़कर एक उत्पाद लेकर आयेंगीं। यह मेला दोनों दिन दोपहर 12 बजे से देर शाम 8 बजे तक आम जनता के लिये खुला रहेगा। स्व-सहायता समूहों को इस होली मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आकर्षक हस्तशिल्प उत्पाद देखे व खरीदे जा सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहरवासियों से स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए जा रहे होली मेले का आनंद लेने और खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की है।

क्रमांक/146/26