14 अगस्त ग्वालियर मानव श्रृंखला – Shabd Shakti News

14 अगस्त को ग्वालियर में सजेगी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला, पदयात्रा के द्वारा ‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ’ का दिया जाएगा संदेश
ग्वालियर 11 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्वालियर में स्वच्छता और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ‘स्वच्छ ग्वालियर अभियान टोली’ के तत्वावधान में 14 अगस्त को शहर में भव्य मानव श्रृंखला एवं पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ अपने शहर के प्रति नागरिक कर्तव्यों का बोध कराना है।

आयोजन समिति के अनुसार मानव श्रृंखला 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान शहर के विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं प्रशासनिक संस्थानों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

कटोरा ताल से शुरू होगा आयोजन

मानव श्रृंखला एवं पदयात्रा का शुभारंभ कटोरा ताल फ्लैग पॉइंट से होगा। इसके बाद यह अचलेश्वर चौराहा, अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज चौराहा, जयेन्द्रगंज, नदी गेट, मोती तबेला, बेजाताल और फूलबाग चोपाटी होते हुए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल पर संपन्न होगी।

आयोजन का संदेश ‘स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के साथ’ रखा गया है। अभियान टोली का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व ही नहीं, बल्कि अपने शहर और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर भी है।

बड़ी संख्या में संस्थाओं की भागीदारी

आयोजन में शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेज, एमएलबी कॉलेज, सिंधिया कन्या विद्यालय, महिला पॉलिटेक्निक, जीवाजी राव हायर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, एएमआई शिशु मंदिर, कोचिंग संस्थानों, मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स, दाल बाजार व्यापारी प्रकाश, संजय कॉम्प्लेक्स, राजीव प्लाजा, जयेन्द्रगंज व्यापारी संघ, अचलेश्वर न्यास, सनातन धर्म मंदिर, जीवाजी क्लब, फूलबाग गुरुद्वारा समिति, स्मार्ट सिटी, रोटरी क्लब, लायंस क्लब और रेड क्रॉस सोसायटी सहित अनेक सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के शामिल होने की बात कही गई है।

स्वच्छ ग्वालियर अभियान टोली ने शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर को स्वच्छ और जागरूक शहर बनाने के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की है।