Bjp – Shabd Shakti News
आखिर उपचुनाव से ठीक पहले संघ को अपने तपे तपाये प्रचारक की नियुक्ति क्यों करना पड़ी भाजपा में ?
सम्पादकीय
मध्यप्रदेश में उपचुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक रूप से एक बड़ी नियुक्ति करके साफतौर पर यह संकेत दे दिया है की पार्टी  हर मोर्चे पर कांग्रेस को पटखनी देने के लिए कमर कस चुकी है। उल्लेखनीय है की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी करके हितानंद शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का सह संगठनमंत्री नियुक्त किया था। इस नियुक्ति को लेकर एक प्रमुख बात यह है की इस बारे में मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन से जुड़े शीर्ष के एक दो नेताओं को ही इसकी जानकारी दी गई थी। मतलब स्पष्ट है भाजपा के पितृ संगठन ने इस नियुक्ति पर सीधे अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया है। यही वजह है की इस नियुक्ति की न तो पार्टी और न ही मीडिया को भनक लगी। निःसंदेह यह संघ का अपना कार्य करने का तरीका है लेकिन इसका मतलब यह कदापि नहीं लगाया जाना चाहिए की संघ या फिर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बिना विचारे ही कोई भी निर्णय ले लेता है। मध्यप्रदेश में सह संगठनमंत्री की नियुक्ति की ही बात करें तो यह बिना सोचे विचारे लिया गया निर्णय कतई नहीं कहा जा सकता । इसे समझने के लिए पिछले एक माह से पार्टी और संगठन के भीतर चल रही गतिविधियों पर नजर डालना होगी । भाजपा को समझने वाले इस बात को साफ तौर पर यह महसूस कर रहे थे की पार्टी में जो कुछ हो रहा है वह ठीक नहीं है और संगठन खासकर के संघ की इस पर पैनी नजर है।इस बात का प्रमाण इस बात से लगाया जा सकता है की भाजपा में संगठन के सबसे ताकतवर चेहरा माने जाने वाले राष्ट्रीय संगठनमंत्री बी एल संतोष ने पिछले दिनों  प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेरा डाला था। सूत्रों के मुताबिक श्री संतोष का यह भोपाल प्रवास आगामी उपचुनाव के मद्देनजर सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य पर केंद्रित था। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भोपाल में 27 सीटों का रिव्यू किया। एक-एक सीट के लिए उन्होंने 5-5 मिनट दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहे। सभी सीटों के जातिगत समीकरणों के साथ पार्टी की तैयारियों पर उन्होंने बात की। साथ ही कहा कि चुनावी गतिविधियों के साथ कार्यकर्ताओं के मोबलाइजेशन के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को भी तेजी से किया जाए।  इससे पहले संतोष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समिधा कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते से भी मुलाकात की   थी भाजपा और संघ से जुड़े सूत्रों की माने तो समिधा से श्री संतोष को जो कुछ फीडबैक मिला वह बेहद चौकाने वाला था। श्री संतोष के ध्यान में जो बातें लाई गई वे सत्ता और संगठन के बीच समन्वय की कमी को इंगित कर रहे थे। महत्वपूर्ण
बात यह थी की उपचुनाव के दौर में इस मनमुटाव ओर समन्वय की कमी ने श्री संतोष को परेशान कर दिया। इस बात से उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराया । भाजपा शीर्ष नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनाव के मद्देनजर किसी भी संगठनात्मक पद से परिवर्तन न करते हुए हालात में बदलाव का रास्ता निकालने की थी। और ऐसी स्थिति में किसी को हटाए बिना ऐसी नियुक्ति का रास्ता निकालने का तय किया गया जो मध्यप्रदेश में भाजपा और शीर्ष नेतृत्व के बीच रहकर स्थिति खासकर समन्वय के बिगड़ते तानेबाने को ठीक कर सके। और इसके लिए ही सह संगठनमंत्री के रूप में संघ से जुड़े प्रचारक हितानंद शर्मा का नाम तय किया गया। देखना दिलचस्प होगा की शर्मा अपनी कसौटी पर कितना खरे उतरते हैं ,ऐसा इसलिए क्यों की मध्यप्रदेश भाजपा में इस समय तमाम बड़े राजनीतिक प्रभाव वाले नेताओं का बोलबाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को खुद सत्ता का पन्द्रह सालों का तजुर्बा है वहीं नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा जैसे तमाम दिग्गज सक्रीय हैं उधर संगठन की बात करें तो  अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठनमंत्री सुहास भगत सहित हाल ही में तैनात चार महामंत्री हैं। चुनाव के समय जहां सत्ता के अपने स्वार्थ लाभ होते हैं वहीं संगठन को भी अपनी मर्यादा में रहकर अच्छे समन्वय व तालमेल के बीच  हँसमुख वातावरण का निर्माण बनाने की चुनौती होती है । निःसंदेह राष्ट्रीय संगठनमंत्री संतोष ने इसमें कहीं न कहीं कोई कमी महसूस की इसी के फलस्वरूप मध्यप्रदेश भाजपा को हितानंद शर्मा के रू में एक नया चेहरा मिला है। फ़िलहाल उपचुनाव के कारण संगठन ने भले ही अभी किसी को पद से हटाने का निर्णय न लिया हो लेकिन यदि हितानंद शर्मा उपचुनाव में अपनी नियुक्ति को सार्थकता प्रदान  करने में सफल रहे तो चुनाव बाद मध्यप्रदेश में संगठन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। हितानंद की नियुक्ति को इसकी शुरुआत कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होना चाहिए।
dubeypraveen8152@gmail.com
9425187667
जब भाजपा के अभ्यास वर्ग में प्रधानमंत्री की जगह वाराणासी के सांसद बन पीछे बैठ गए मोदी
पीएम मोदी ने दिया गुरुमंत्र
स कार्यशाला में पीएम मोदी ने सांसदों को गुरुमंत्र भी दिया। पीएम ने सांसदों को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाए रखें, उनसे रिश्ते बनाएं रखने को कहा। पीएम ने कहा कि सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान उनकी बात सुनें। पीएम नरेंद्र मोदी ने सांसदों से कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र का खास ध्यान रखें। वहां से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाते रहें और संसदीय प्रक्रिया में अपनी भागीदारी बढ़ाएं
उज्जैन भाजपा के संभागीय संगठनमंत्री प्रदीप जोशी को सभी पदों से हटाया गया
भोपाल: मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक अश्लील ऑडियो वीडियो वायरल होने व उसमें कुछ कार्यकर्ताओं से अश्लील हरकत करने के चलते भाजपा के उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को पद से हटा दिया गया है। मामले को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि वे उनसे अश्लील हरकत करते हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रदीप जोशी को पद से हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है की श्री प्रदीप जोशी पूर्व में ग्वालियर सम्भाग के संगठनमंत्री भी रह चुके हैं। ज्ञात हो 1 दिन पहले प्रदीप जोशी की ऑडियो वीडियो और चैटिंग वायरल हुई थी। जो अश्लीलता से भरी हुई थी। मामला बीजेपी संघटन में ऊपर तक पहुचने के बाद कार्यवाही हुई।
जे पी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्लीः जेपी नड्डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. आज बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में ये फैसला हुआ है. संगठन के चुनाव तक जेपी नड्डा अध्यक्ष पद संभालेंगे. जेपी नड्डा 19 जून यानी बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे.
राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी ने अमित शाह के नेतृत्व में कई चुनाव जीते हैं लेकिन चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गृह मंत्री नियुक्त किया है. लिहाजा अमित शाह ने स्वंय कहा कि बीजेपी अध्यक्ष का पद किसी और को दिया जाना चाहिए. बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.
नड्डा के बारे में जानिए
59 साल के जेपी नड्डा ने 1978 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की. वह 2010 से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं, नितिन गडकरी जब बीजेपी के अध्यक्ष थे तब उन्होंने नड्डा को अपनी टीम में शामिल किया था. उस वक्त वह बीजेपी के महासचिव थे. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थय मंत्री रहे जेपी नड्डा बीजेपी के बेहद लो प्रोफाइल नेताओं में से एक हैं. पटना कॉलेज से बीए करने वाले नड्डा ने शिमला में हिमाचल यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में लंबी पारी खेलने के बाद साल 2012 जेपी नड्डा राज्यसभा पहुंचे. मई 2019 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बने. अपनी तेज राजनीतिक रणनीति के लिए पहचाने जाने वाले नड्डा बीजेपी संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं. कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नड्डा के सामने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाना सबसे बड़ी चुनौती है.
मध्यप्रदेश में ब्याप्त भीषण बिजली संकट के खिलाफ अब भाजपा एक्शन मोड में, बड़े आंदोलन का शंखनाद
भीषण बिजली संकट के विरोध में भाजपा की  प्रदेशव्यापी चिमनी यात्रा 12 को ,ढोल नगाड़ों के साथ सरकार की नींद हराम भी करेंगे
मध्यप्रदेश में ब्याप्त भीषण बिजली संकट को लेकर अबतक केवल बयानबाजी तक सीमित भारतीय जनता पार्टी अब इस विषय को लेकर एक्शन मोड में आ गई है उसने प्रदेश में कमलनाथ सरकार की नाकामी के कारण पैदा हुए  इस भीषण बिजली संकट की नाकामी के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह ने बताया कि आम नागरिकों को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 12 जून की शाम 7 बजे चिमनी यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि चूंकि यह सरकार बिजली कटौती से पीड़ित जनता की चीख पुकार नहीं सुन पा रही है इसलिए चिमनी यात्रा के साथ पार्टी ढोल नगाड़े लेकर भी चलेगी और कमलनाथ सरकार की नींद हराम कर देगी।
श्री राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के हालात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां सरकार पानी और बिजली जैसी समस्याओं पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाए कभी अधिकारियों को कोसती है तो कभी बिजली उपकरणों की गुणवत्ता पर प्रश्न खड़े करती है। जबकि इन्हीं बिजली उपकरणों के द्वारा पिछले 15 सालों से मध्यप्रदेश में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। कमलनाथ सरकार की इस हरकत से यह आशंका बढ़ गयी है कि सरकार बिजली संकट की आड़ में कोई ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरणों की खरीदी का घोटाला करना चाहती है। भाजपा की पैनी नजर सरकार की सभी हरकतों पर है। हम न तो सरकार को कोई घोटाला करने देंगे और न बिजली संकट को लेकर कोई बहानेबाजी सुनेंगे। पार्टी ने तय कर लिया है कि मध्यप्रदेश के नागरिकों को समुचित बिजली दिलाकर रहेंगे। 12 जून का हमारा आंदोलन सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले दिनों में बड़े संघर्ष का शंखनाद है।
राकेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में चिमनी यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
चुनावी माहौल में भाजपा ने आरोपपत्र निकालकर कमलनाथ सरकार पर किया बड़ा हमला
भोपाल।  लोकसभा चुनाव के बीच आज शनिवार को बीजेपी ने कमलनाथ सरकार को कटघरे में खींचने के लिए आरोप पत्र जारी किया है। इसमें खासतौर पर कानून व्यवस्था, किसानों की कर्जमाफी, बिजली और बेरोजगारी को मुद्दा जनता के सामने पेश किया गया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को विफल बताया। शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि किसी सरकार के बनने के चार महीने में ही उसके खिलाफ आरोप पत्र जारी करना पड़ रहा है। हम उस सोच वाले लोग हैं कि विकास होते रहना चाहिए, सरकार बदलते रहना चाहिए, लेकिन 4 महीने में ही इस सरकार ने त्राहि-त्राहि मचा दी है।
शिवराज यही नही रुके और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।  ट्रांसफर को सरकार ने उद्योग बना दिया है। सरकार जनविरोधी और किसान विरोधी है।वही आरक्षण को लेकर कहा कि पिछड़े वर्ग को आरक्षण के नाम पर धोखा दिया गया है। 14 से 27 प्रतिशत करना इतना ही आसान होता तो क्या मैं नहीं कर देता। मैं जानता हूँ कि संविधान में संशोधन के बिना यह संभव नहीं है।शिवराज ने आगे कहा कि दिग्विजय के विजन पर हंसी आती है। समझ नही आता सरकार की चाभी किसके पास है।लोग मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं अब लहर नही मोदी के नाम पर आंधी चल रही है।इस दौरान शिवराज ने चित्रकूट हत्याकांड श्रेयांस और प्रयांस सहित डीएसपी की हत्या नाबालिग के दुष्कर्म और हत्या को लेकर भी सवाल उठाए।
नक्सलियों ने बम से उड़ाया भाजपा कार्यालय
रांची। झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय को कल रात बम लगाकर नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ा दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में उग्रवादियों की ओर से यह पहली घटना है। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं घटना को अंजाम देने के बाद प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बिहार की ओर भाग गए। सूत्रों के अनुसार भाजपा का चुनावी कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 98 के पुराना बस स्टैंड में एक दो मंजिला मकान में था। यह बिहार की सीमा से बिल्कुल सटा है। घटनास्थल से पुलिस थाना महज 400 मीटर की दूरी पर है।लेकिन अंधेरा होने नक्सलियों द्वारा घात लगाकर हमला करने की आशंका को लेकर पुलिस काफी सावधानी बरत रही है। हरिहरगंज का यह इलाका नक्सल प्रभावित रहा है। यहां नक्सली पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पिछले वर्ष यहां नक्सलियों ने सरकारी भवन को उड़ा दिया था। यहाँ थाने पर भी हमले की घटनाएं हो चुकी है। पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इलाके में सर्च अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा उम्मीदवार के रूप में सांसद व राज्य के पूर्व डीजीपी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
जानिए भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मोदी के बारे में क्या कहा इस प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता ने
फिल्म अभिनेता सनी देओल की राजनीति में एंट्री हो गई है. दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में सनी ने बीजेपी की सदस्यता ली. पार्टी हेडक्वार्टर में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने उन्हें पार्टी में शामिल होने की पर्ची थमाई और फिर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. माना जा रहा कि बीजेपी उन्हें गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है.
इस मौके पर सनी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार और अटल जी के साथ जुड़े थे, वैसे ही मैं अब मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं. मैं चाहता हूं कि मोदी अगले पांच साल और पीएम रहें, क्योंकि हम आगे बढ़ना चाहते हैं. देश के युवाओं को मोदी जैसे लोगों की जरूरत है. मैं इस परिवार से जुड़कर जिस तरह से भी जो कर सकता हूं, वो सब दिल से करूंगा.
अंततः मोदी और शाह को स्वीकारना पड़ी शिवराज की नेतागिरी दिया फ्री हेंड
भोपाल। मध्यप्रदेश को लेकर दिल्ली से खबर आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं अध्यक्ष अमित शाह ने अंतत: लोकसभा चुनाव की कमान शिवराज सिंह चौहान को सौंप दी है। इससे पहले तक शिवराज सिंह को निर्देशित किया गया था कि वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभाएं, मप्र की चिंता छोड़ दें।
खबर आ रही है कि लंबी चर्चा और कई नेताओं को परखने के बाद आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान को मप्र की जिम्मेदारी दी है। वे चुनाव का नेतृत्व करने के साथ-साथ केंद्रीय संगठन के सहयोग खर्च का जिम्मा भी संभालेंगे। बताया जा रहा है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल मॉनिटरिंग करेंगे। 29 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के पहले कहां-कहां किसकी रैलियां होंगी, कौन कहां सभा करेगा, यह भी शिवराज तय करेंगे। शिवराज 19 अप्रैल से मप्र में सभाओं और रैली की शुरुआत करेंगे।
अंतत: शिवराज सिंह जीत गए
शिवराज सिंह चौहान और उनके विरोधियों के बीच पूरे 23 दिन तक संघर्ष चला। विरोधियों ने अमित शाह को भरोसा दिला दिया था कि शिवराज सिंह चौहान के बिना भी मध्यप्रदेश में भाजपा वैसी ही नजर आएगी, जैसी कि दिखाई देती थी। शिवराज सिंह को शिथिल करने से फायदा ही होगा, नुक्सान नहीं होगा। अमित शाह ने शिवराज सिंह को पीछे हटने के लिए कह भी दिया परंतु गुटबाज संगठन पर राज नहीं कर पाए। शिवराज सिंह लगातार संघर्ष करते रहे और 23 दिन बाद लोकसभा चुनाव की चाबी अपने कुर्ते की जेब में रख लाए।
मध्यप्रदेश में हर नेता शिवराज सिंह का आदेश मानेगा
आलाकमान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शिवराज की योजना के अनुसार ही प्रदेश के बाकी नेता मूवमेंट करेंगे। इसके लिए मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बैठक की। तय हुआ है कि प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं को लोकसभा सीट के हिसाब से जिम्मा सौंपा जाएगा। वे भोपाल से लेकर सभी सीटों पर जमीनी रूप से नजर रखेंगे। बीच-बीच में शिवराज के साथ बैठक में इसका फीडबैक लिया जाएगा।
हर नेता अपना राग गा रहा था, सुर ताल ही नहीं मिल रहे थे
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चूंकि खुद चुनाव मैदान में हैं, इसलिए वे सक्रिय नहीं थे। बीच-बीच में स्वतंत्र देव व सतीश उपाध्याय लोकसभा में बैठकें लेकर अपनी उपस्थिति दिखा रहे थे। नेता प्रतिपक्ष भार्गव और प्रभात झा भोपाल में होते हुए भी उनके दौरे कार्यक्रम तय किए गए। विनय सहस्त्रबुद्धे अपने कामों व्यस्त रहे। लोकसभा के हिसाब से मप्र का जिम्मा देख रहे अनिल जैन दिल्ली में रहे। चुनाव लीड कौन करेगा यह तय नहीं हो रहा था।
विष्णु दत्त शर्मा को खजुराहो से टिकट के बाद BJP में विरोध से हड़कम्प
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज रविवार को एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एमपी के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। धार सीट से छतर सिंह दरबार, खजुराहो से विष्णु दत्त शर्मा और रतलाम से विधायक जीएस डामोर को टिकट दिया है।लेकिन लिस्ट के ऐलान होते ही पार्टी नेताओं ने विरोध करना शुरु कर दिया है। अब खजुराहो से बीड़ी शर्मा के टिकिट दिए जाने से पूर्व विधायक ने नाराजगी जताई है और आहत होकर भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वही इस विरोध के चलते बीजेपी में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, बीजेपी ने खजुराहो से वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। जबकी यहां से शिवराज सरकार में मंत्री रहीं ललिता यादव और सहकारी बैंक पन्ना के पूर्व अध्यक्ष संजय नगाइच ने टिकट की मांग की थी इसके अलावा भी कई दावेदार थे, जो स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रहे थे, लेकिन सबको दरकिनार करते हुए बीजेपी ने इस सीट से संघ की पसंद शर्मा को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया। जबकी वीडी शर्मा का नाम भोपाल और मुरैना से चल रहा था।लेकिन ऐलान होते ही विरोध शुरु हो गया है, कटनी मुड़वारा के पूर्व भाजपा विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार(राजू) ने इसी विरोध के चलते बीजेपी छोड़ दी है।गिरिराज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को भेज दिया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि खजुराहो से बीड़ी शर्मा के टिकिट से आहत और क्षुब्ध हूँ। इस कारण इस्तीफा दे रहा हूँ।वही राजू के अचानक नाराज होकर इस्तीफा देने से बीजेपी में हड़कंप मच गया है।खबर है कि इस सीट पर दावेदारी को लेकर जमकर गुटबाजी सामने आ रही थी जिसके चलते पार्टी ने शर्मा पर दांव खेला है
बता दे कि इसके पहले बालाघाट से वर्तमान सांसद बोधसिंह ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, वही उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।