CJP प्रोटेस्ट के नाम पर RAF जवान को घेरकर किया सामूहिक हमला – Shabd Shakti News

CJP प्रोटेस्ट के नाम पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने ने RAF जवान को घेरकर किया सामूहिक हमला,कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर पर जमकर किया बवाल
नई दिल्ली 22 जुलाई 2026/दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के पास हुए इस हंगामे में मंगलवार शाम को CJP प्रोटेस्ट के नाम पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा. इस दौरान भीड़ ने RAF के एक जवान को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. मामला इतना बढ़ गया कि जवान की जान पर बन आई थी. गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद दूसरे RAF जवानों ने सूझबूझ दिखाकर अपने साथी को भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला. अब इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए FIR दर्ज कर ली है.

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने अब तक 10 FIR दर्ज कर ली हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है. मंगलवार शाम लगभग 8 बजे कनॉट प्लेस इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई. गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद RAF के दूसरे जवानों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह अपने साथी को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला. पीड़ित जवान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज कर लिया है.

गाड़ियों पर पथराव और बैरिकेड्स में तोड़फोड़

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स के पीछे से और उनके करीब आकर पथराव कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ बैरिकेड्स तोड़े बल्कि वहां खड़ी RAF की गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आम जनता और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने धारा 144 और निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया.