Kbc – Shabd Shakti News

महानायक की बिगड़ी तबियत के कारण बन्द हुआ कौन बनेगा करोड़पति
दर्शकों  के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने शोज में से एक कौन बनेगा करोड़ पति अब दिखाई  नहीीं  देगा । इसके फैंस खास केबीसी के लिए खुद को इस शो के टाइम तक फ्री कर ही लेते हैं। लेकिन अब शो के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल बिग बी शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग रविवार को खत्म कर चुके हैं। हालांकि इसी के साथ अब महानायक के फैंस के लिए खुशखबरी भी है। बता दें कि वह कुछ महीनों के बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि महानायक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 9 सीजन में से 8 को होस्ट करते हुए नजर आ चुके हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि अब वह हर रोज टीवी पर नहीं दिखेंगे और दर्शकों को कुछ महीनों का इंतजार करना होगा।

बिग बी ने ट्वीट कर कहा, “शो का आखिरी दिन… बेहद दुख के साथ।” बता दें कि इस शो को फिलहाल महानायक की बिगड़ी तबियत के कारण बंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, “शो बंद होने से इसकी पूरी टीम काफी दुखी है। लेकिन इसकी शूटिंग खत्म हो गई है। पिछले महीनेभर से लगातार शो में ज्यादा बोलते रहने के कारण मेरे वोकल कॉडर्स में इन्फेक्शन हो गया और निगलने की समस्याओं से परेशान हूं। एंटीबायोटिक और पेन किलर की मदद से पूरे फिनाले एपिसोड की शूटिंग कर पाया।”

महानायक ने इस बात का दुख भी जताया है कि उन्हें इतनी जल्दी इस शो को बंद करना पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात भी वादा किया है कि वह जल्द वापस लौटेंगे। तबियत में सुधार होने के बाद इस योजना पर विचार करेंगे। बता दें कि इसकी वजह अब ‘पहरेदार पिया की’ का सीक्वल ‘रिश्ते लिखेंगे हम नए’ और ‘हासिल’ शुरु होने वाला है।