T 20 विश्वकप – Shabd Shakti News

विडियो : फिर लहरा दो जीत का परचम पूरी दुनिया देख ले भारत का दम
प्रवीण दुबे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले का आयोजन हो रहा है। टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेगी जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की उम्मीद से उतरेगी।

अहमदाबाद 8 मार्च 2026/भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को कूटने के लिए तैयार है. आप भी अपना सारा काम पूरा करके मैच देखने के लिए तैयार हो जाइए. कब-कहां और कैसे आप मैच देख सकते हैं, पिच रिपोर्ट क्या है, भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है? मैच शुरू होने से पहले यहां सबकुछ जान लीजिए. टीम इंडिया यह महामुकाबला यदि अपने नाम कर लेती है तो वह अपनी धरती पर यह टूर्नामेंट जीतने वाली और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी. भारतीय फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 18 तो न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा है।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड मैच?

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं की कमेंट्री के साथ देख सकेंगे. इस फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच है कैसी?

टी-20 वर्ल्ड 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है. आपको मालूम हो कि इस विश्व कप में इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था. वनडे विश्‍व कप 2023 का फाइनल भी टीम इंडिया इसी स्टेडियम में हारी थी. ऐसे में भारतीय फैंस इस मैदान को अनलकी मान रहे हैं. उनके मन में अहमदाबाद के स्‍टेडियम की पिच को लेकर भी सवाल है.  ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम की सेंटर पिच पर खेला जाएगा. यह पिच लाल और काली मिट्टी का मिक्सअप है. इस पिच पर अच्छा बाउंस और सीम देखने को मिलेगा.

इस पिच पर गेंद दोनों इनिंग में बल्ले पर आसानी से आती है और अच्छा बाउंस भी मिलता है. ऐसे में बल्लेबाज चौके-छक्कों की बारिश करेंगे. क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर हाई स्‍कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस पिच पर इस विश्व कप का एक ही मैच 9 फरवरी को कनाडा और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया है. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे. जवाब में कनाडा टीम 156 रन ही बना सकी थी. भारतीय बल्‍लेबाज इस समय पूरी फॉर्म में हैं. ऐसे में वह किसी भी टारगेट को आसनी से चेज कर सकते हैं. टीम इंडिया के लिए ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है

t-20 में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी

टी-20 में ओवरऑल आंकड़े पर गौर करें तो भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 फॉर्मेट में अभी तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें टीम इंडिया ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली है. एक मैच टाई पर समाप्त हुआ है. टी-20 प्रारूप में भारत-न्यूजीलैंड की पिछली पांच टक्कर में भारत को 4 मैच में जीत मिली है जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ एक मैच में ही जीत मिल पाई है. अब टीम इंडिया एक बार फिर 8 मार्च को न्यूजीलैंड को हराने के लिए तैयार है.

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड का कैसा है रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ही खराब है. भारतीय टीम आज तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन बार टक्कर हुई है और तीनों बार भारत को हार मिली है. ऐसे में टीम इंडिया को 8 मार्च को फाइनल में बहुत ही सतर्क रहना होगा. बैटिंग हो या बॉलिंग या फील्डिंग सभी में उम्दा प्रदर्शन करना होगा. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार मुकाबला साल 2007 में हुआ था.

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया 180 रन ही बना सकी थी. इस तरह से कीवियों ने यह मैच 10 रनों से जीत लिया था. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच आमना-सामना टी20 वर्ल्ड कप 2016 में हुआ था. इस मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 126 रन बनाए थे. उधर, टीम इंडिया इस छोटे से लक्ष्य को भी प्राप्त नहीं कर सकी. भारतीय टीम 79 रन पर सिमट गई. इस तरह से न्यूजीलैंड ने यह मैच 47 रनों से जीत लिया. तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला हुआ था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 110 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था. अब देखना होगा कि 8 मार्च को टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचेगी या कीवी अपना विनिंग रिकॉर्ड कायम रखेंगे.

अहमदाबाद में कैसा है भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने इस स्टेडियम में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 जीते हैं और 3 हारे हैं. न्यूजीलैंड ने यहां सिर्फ 2 मैच खेले और दोनों में हार मिली है. भारतीय फैंस एक बार फिर न्यूजीलैंड की हार की कामना कर रहे हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद का हाल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अब तक 6 मैच हुए हैं. इसमें अभी तक देखा गया है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 बार जीती हैं. उधर, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 2 बार जीती हैं. 1 मैच टाई रहा है. इससे पता चलता है कि यहां मुकाबला काफी टक्कर का होता है.

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत-न्यूजीलैंड का अब तक का सफर

भारत

1. भारत ग्रुप ए में शामिल था और उसने शुरुआती चरण में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया.

2. भारत ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8  में पहुंचा था.

3. सुपर-8 में भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी, लेकिन इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

4. भारत ने फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया और लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया.

ICC Men’s T20 World Cup के विजेता

2007– भारत ने साउथ अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता.

2009 – पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खिताब अपने नाम किया.

2010 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीता.

2012 – वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में चैम्प‍ियन बनने का गौरव हासिल किया.

2014 – श्रीलंका ने बांग्लादेश में खिताब जीता.

2016 – वेस्टइंडीज ने भारत में दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता.

2021 – ऑस्ट्रेलिया ने ओमान और यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में जीत दर्ज की.

2022 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीता और दूसरी बार चैम्प‍ियन बना.

2024 – भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीती.

ताली बजाने से पहले जान लें फटाफट क्रिकेट का काला सच
क्रिकेट की आड़ मेंओद्योगिक घरानों,बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के विज्ञापनों अनुबंधों का    फलता फूलता काला साम्राज्य

प्रवीण दुबे

भारत ही नहीं अब पूरी दुनियां की नजरें टिकी हैं टी20 विश्वकप 2026 पर, 8 जनवरी से शुरु होने जा रहे फटाफट क्रिकेट के इस सबसे बड़े आयोजन की मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करने जा रहे हैं यही वजह है कि पूरे भारतीय उप महाद्वीप में इसकी चर्चाएं हैं। बड़ा सवाल है कि क्रिकेट की तुलना में अन्य खेलों को इतना प्रोत्साहन क्यों नहीं मिलता ? ओलम्पिक सहित अन्य स्पर्धाओं में शानदार रिकॉर्ड के बावजूद हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी के विश्वकप से लेकर बड़े अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की भी न तो मीडिया में चर्चा होती है न उस पर देशवासी भी कोई ज्यादा रूचि नहीं दिखाते?

इन सारे सवालों का एकमात्र जवाब है कि क्रिकेट अब खाली खेल नहीं अरबों रूपये का आर्थिक कारोबार बन चुका है जहां खिलाड़ियों की खरीद फरोक्त से लेकर,सट्टेबाजी,मैच फ़िक्सिंग और बड़े बड़े ओद्योगिक घरानों की सहभगिता तथा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के विज्ञापनों अनुबंधों का काला साम्राज्य फलफूल रहा है।

एक खेल की दृष्टि से क्या यह सब सकारात्मक कहा जा सकता है?

आईसीसी टी20 विश्वकप आज दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक बन चुका है लेकिन इस इसके आड़ में सीमा से परे किए जा रहे व्यापार के साथ कई नकारात्मक असर भी जुड़े हैं।

सर्वविदित है कि आईसीसी और बीसीसीसीआई दुनियां की सबसे धनवान संस्थाएं हैं क्रिकेट के सहारे अरबों डॉलर की ‘आर्थिक साम्राज्य इन्होने खड़ा कर लिया है लेकिन असली मुनाफा किसका?

टी20 विश्वकप 2024 की बात करें तो स्थानीय स्तर पर टूर्नामेंट का आर्थिक मुनाफा लगभग $1.66 बिलियन लगभग ₹14,000+ करोड़ दर्ज किया गया था

दूसरी ओर, ICC ने 2024 टी20 विश्वकप से लगभग $691 मिलियन अर्थात करीब ₹5,800+ करोड़ की आमदनी की रिपोर्ट दी थी।

यह भी सामने आया कि इस “बिज़नेस” का सबसे अधिक लाभ मीडिया अधिकार और स्पॉन्सरशिप करने वाली बड़ी बड़ी कंपनियों को गया, न कि छोटे हितधारकों को।

यह भी सामने आ चुका है कि ICC के मुनाफे का सबसे बड़ा हिस्सा भारत जैसे बड़े बाजारों से आता है,

इसका मतलब पूरे अरबों का ‘सफल आयोजन’ केवल क्रिकेट बोर्ड और मीडिया कंपनियों के लिए मुनाफे का स्त्रोत है, जो विश्व भर में टी20 ब्रांड को बेचते हैं।

खेल नहीं, विज्ञापन का मंच बनी क्रिकेट

टी20 विश्वकप में आज जो सबसे बड़ा पैसा कमाया जाता है, वह मीडिया राइट्स (टेलीविजन/डिजिटल) स्पॉन्सरशिप पैकेज कॉर्पोरेट प्रमोशन और विज्ञापन स्लॉट से आता है। 2024 के आँकड़ों के अनुसार स्पॉन्सरशिप राजस्व लगभग $61 मिलियन तक गया, जबकि मीडिया के अधिकारों की कुल संख्या और मूल्य इससे कहीं ऊपर बताया गया है।यानी साफ है अब क्रिकेट खेल से कहीं अधिक “विज्ञापन और ब्रांडिंग प्लेटफ़ॉर्म” बन चुका है।

जनता से ही कमाई और जनता को ही नहीं देखने दिया जाता मैच

“विज्ञापन और ब्रांडिंग से इस करोड़ों की कमाई के बावजूद डिजिटल,टीवी और अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर मैच देखने के लिए जनता से पैसे वसूले जाते हैं स्थिति यहां तक जा पहुंची है कि किसी भी देश के सरकारी टेलीविज़न जैसे कि भारत में दूरदर्शन को भी मैच का सीधा प्रसारण करने का अधिकार नहीं होता इसके लिए उसको पैकेज का पैसा भरना जरूरी होता है साफ है जिन क्रिकेट प्रेमियों के पास पैसा नहीं वे डिजिटल या दूरदर्शन पर भी मैच नहीं देख पाते।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदे का सफेद झूठ

कहा जाता है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा पहुँचता है पर कड़वा सच है कि इससे स्थानीय स्तर पर दीर्घकालिक बोझ बढ़ता है होस्ट शहरों में होटल, ट्रैवल और खाद्य खर्च बढ़ता है

इन खर्चों को अक्सर महंगे टिकट दाम और महंगी सेवाएँ बना देते हैं, जिससे स्थानीय लोग महंगाई झेलते हैं। सबसे बड़ी बात बड़े कॉर्पोरेट पैकेज स्थानीय छोटी दुकानों को वह हिस्सा नहीं देते जो प्रायोजकों को मिलता है। अतः स्थायी विकास में निवेश अक्सर कम रह जाता है, जबकि आयोजन खर्च अधिक हो जाता है।

खेल से पुरस्कार कम कारोबार से बहुत अधिक मुनाफा

भले ही आयोजन का कुल व्यापार अरबों का हो रहा है, खिलाड़ियों को मिलने वाला वास्तविक पुरस्कार राशि अपेक्षाकृत कम है।

उदाहरण के लिए, विश्व स्तर के टी20 विश्वकप में टीम को मिलने वाली प्राइज मनी सैकड़ों करोड़ रुपये तक नहीं पहुँचती इसका एक हिस्सा लाखों/करीब $1.6 मिलियन तक ही होता है। मतलब

खिलाड़ी और देश कुल आर्थिक कारोबार के लिए कम हिस्सेदारी पाते हैं, जबकि बाकी का पैसा बड़े मध्यस्थ ICC, मीडिया कंपनियां, कॉर्पोरेट प्रायोजक ले जाते हैं।