एशियन गेम्स में बुधवार को भारतीय तीरंदाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए.
दिन का पहला गोल्ड महिला कंपाउंड टीम ने जीता, जबकि इसके बाद मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत को स्वर्ण पदक मिला.
चिकिता तनिपार्थी और राजेश जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में कोरियाई तीरंदाज़ों को टाई-ब्रेकर में हराकर भारत की झोली में दूसरा गोल्ड डाल दिया.
चिकिता तनिपार्थी का इन एशियन गेम्स में यह दूसरा गोल्ड मेडल है. वहीं, राजेश जाधव ने अपना पहला गोल्ड जीता है.
इससे पहले महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को 238-234 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल जीता. चिकिता तनिपार्थी इसी महिला कंपाउंड टीम का हिसा थीं.
मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीतने के साथ चिकिता और राजेश ने 2028 ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है
भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में चीन को 238-234 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता

जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है.
भारत ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल में चीन को 238-234 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता.
यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का सातवां स्वर्ण पदक है. भारतीय तीरंदाजों ने 238 अंक के स्कोर के साथ महिला टीम के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को कड़े मुकाबले में 235-233 से शिकस्त दी थी.
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी.