एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला आज है। हिंदुस्तान की टीम साउथ कोरिया से भिड़ेगी। भारतीय टीम के पास एशियन गेम्स में 44 साल के स्वर्ण पदक के सूखे को खत्म करने का मौका है।
भारतीय महिला टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अजेय है। भारतीय टीम अब अपनी इस लय को बरकरार रखकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी। वह एशियाई खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल करने से सिर्फ दो जीत दूर है। इससे पहले उसने एकमात्र स्वर्ण पदक 1982 में जीता था। भारतीय टीम लगातार पांच मैच जीतने और बेहतर विश्व रैंकिंग के साथ कोरियाई टीम के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। भारत विश्व रैंकिंग में आठवें जबकि कोरिया 15वें स्थान पर है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में केवल मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन ही भारत से ऊपर चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम पूल बी में पांचों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, लेकिन उसे दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से मिलने वाली चुनौती के प्रति भी सचेत रहना होगा।
भारत vs दक्षिण कोरिया — महिला हॉकी सेमीफाइनल
आज, 30 सितंबर 2026
⏰ शाम 3:30 बजे IST
Gifu Prefectural Green Stadium, जापान
Sony Sports Network
SonyLIV पर लाइव स्ट्रीमिंग
DD Sports पर भी प्रसारण उपलब्ध होने की जानकारी है।