जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीता है.
एथलेटिक्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि भारतीय टीम 3 मिनट, 29.69 सेकंड का टाइम निकालकर इस रिले रेस में पहले नंबर पर रही.
जबकि बहरीन 3 मिनट, 30.21 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहा. बाकी टीमों के नतीजे अभी तक नहीं आए हैं.
मौजूदा एशियन गेम्स में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है.
रिले रेस की भारतीय टीम में किरण, माचेत्तिरा पूवम्मा, प्राची और विथ्या रामराज शामिल हैं.
इसे मिलाकर भारत ने मंगलवार को दो खेलों में गोल्ड मेडल जीते. भारत की नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है.
इसके अलावा, मंगलवार को ही पुरुष 4×400 मीटर रिले में भारत ने कांस्य पदक जीता. वहीं, मंगलवार को भारत को एक और कांस्य पदक महिला ऊंची कूद स्पर्धा में पूजा ने दिलाया.
भारत ने अभी तक कुल 6 गोल्ड, 21 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़ मेडल जीते हैं. भारत के कुल मेडलों की संख्या 50 पहुंच गई है.