नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को दो दिवसीय भा्रत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे,22 और 23 नवंबर को वो भारत में रहेंगे.
दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए बालेन शाह का मार्च 2026 में पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है.
प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा भी है.
इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाक़ात होनी है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को लेकर कहा था, “यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय यात्राओं की परंपरा को आगे बढ़ाती है. यह भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति के तहत नेपाल के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को भी दिखाती है.”