Homeधर्म कर्मतिरुपति बालाजी भगवान वेंकटेश्वर के श्री चरणों में भक्त करेगा 160 करोड़...

तिरुपति बालाजी भगवान वेंकटेश्वर के श्री चरणों में भक्त करेगा 160 करोड़ रुपये के 121 किलो स्वर्ण आभूषण का महादान

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में एक भक्त भगवान वेंकटेश्वर को लगभग 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने जा रहा है। 26 नवम्बर को सीएम चन्द्र बाबू नायडू की मौजूदगी में TTD इस दान को स्वीकार करेगा। तिरुपति के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में अब तक का यह सबसे बड़ा दान है। इन आभूषणों की कीमत करीब 160 करोड़ रुपये आंकी गई है।

160 करोड़ रुपये आंकी जा रही है आभूषण की कीमत

सरकार और TTD सूत्रों के अनुसार, एक भक्त ने तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को लगभग 160 करोड़ रुपये मूल्य के 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने की पेशकश की है। भक्त का नाम फिलहाल गोपनीय रखा गया है। सोने का यह दान काफी अहम है, क्योंकि इसमें मूल मूर्ति के लिए 121 किलोग्राम वजन के 45 अलग-अलग सोने के आभूषण शामिल हैं, जिनसे 9 पूरे सेट तैयार किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक चेन्नई के एक बड़े ज्वेलर्स ने इन आभूषणों को तैयार किया है।

अभी हाल ही में CM चन्द्र बाबू नायडू ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि अमेरिका में रहने वाले एक भक्त ने भगवान बालाजी की मूल मूर्ति के लिए सभी आभूषणों का सेट दान करने की इच्छा जाहिर की है। सूत्रों के मुताबिक 26 नवम्बर को दान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

45 अलग-अलग हैं आभूषण 

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के सूत्रों के अनुसार, ये सोने के आभूषण विशेष रूप से भगवान के लिए तैयार किए गए हैं। इनमें 45 अलग-अलग आभूषण हैं, जिन्हें नौ सेटों में व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के इतिहास में  भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक व्यक्ति द्वारा दिया जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा स्वर्ण (गोल्ड) दान होगा। सूत्रों के मुताबिक, भक्त ने दान के संबंध में TTD अधिकारियों से बातचीत कर ली है और 26 नवंबर को औपचारिक रूप से ये आभूषण सौंपे जाने की उम्मीद है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के भी उसी दिन तिरुमाला आने की संभावना है और माना जा रहा है कि यह दान उनकी उपस्थिति में ही भगवान को अर्पित किया जाएगा।

दो साल में मिले 1,100 करोड़ रुपये दान

इससे पहले गुरुवार को TTD के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (EO) वेंकैया चौधरी ने बताया यह राशि TTD को मिले कुल दान का 53 प्रतिशत से अधिक है। इसके साथ ही ट्रस्ट का मौजूदा फंड (कॉर्पस फंड) बढ़कर लगभग 3,100 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि 1985 में शुरू हुआ ‘अन्नदानम’ (भोजन दान) कार्यक्रम, जिसमें शुरुआत में 2,000 लोगों को भोजन कराया जाता था, समय के साथ काफी विस्तृत हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments