Homeप्रमुख खबरें30 को अचलेश्वर मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य...

30 को अचलेश्वर मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य होंगे शामिल

ग्वालियर।  जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को जी.वाय.एम.सी. क्लब में महिला समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का आयोजन कार्यक्रम के सूत्रधार एवं न्यास के अध्यक्ष, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए विधायक डॉ. सिकरवार ने बताया कि 30 नवंबर को सुबह 11 बजे भगवान अचलेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई धूमधाम के साथ कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में श्रद्धेय कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति और महिला-बहनें सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी।
बैठक के दौरान यात्रा के मार्ग, स्वागत और व्यवस्थाओं को लेकर महिला समिति की पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी महेश मुदगल, डॉ. राम पाण्डे, डॉ. राकेश अग्रवाल, न्यास सचिव अवधेश कौरव, श्रीमती बबीता डाबर, ज्योति सिंह, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती सुनीता तोमर, श्रीमती वीणा भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments