संत शिरोमणि श्री दादाजी महाराज के जन्मदिवस पर सुबह 8 बजे से होंगे धार्मिक आयोजन
ग्वालियर 22 नवंबर 2026/ श्री दादाजी महाराज का मंगल जन्म महोत्सव 24 नवंबर, मंगलवार को श्री दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस पावन अवसर पर प्रातः 8 बजे से विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
सर्वप्रथम श्री श्री 1008 जगतगुरु स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज द्वारा बड़े गुरु महाराज संत महाराज जी महाराज का चरण वंदन पूजन किया जाएगा। उसके पश्चात सद्गुरु महिमा के प्रवचन होंगे। सुंदर मनमोहक भजनों की प्रस्तुति होगी।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच संत शिरोमणि श्री दादाजी महाराज का जन्मदिवस मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर परम पूज्य श्रद्धेय संत शिरोमणि श्री दादाजी महाराज के जन्मदिवस पर श्री श्री 1008 श्री जगतगुरु स्वामी रामेश्वरानंद जी महाराज ने सभी भक्तों एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आयोजन श्री दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर, सुभाष मार्केट के पीछे, महाराज बाड़ा, ग्वालियर में होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से जन्म महोत्सव में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
श्री दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में 24 नवंबर को मनेगा मंगल जन्म महोत्सव
RELATED ARTICLES