सावधान कहीं आप भी बिसलरी का बोतल बंद पानी पीने का शोक रखते हैं तो आपका ये शोक आपकी सेहत बिगाड़ सकता है
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ़एसएसएआई) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी है.
एफ़एसएसएआई ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर पोस्ट किया है.
बिसलेरी इंटरनेशनल ने इस मामले पर बयान जारी कर अपने पानी को सुरक्षित बताया.
एफ़एसएसएआई के मुताबिक़, कंपनी के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल लिया गया था. जांच में इसमें ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अनुरूप नहीं पाई गई. इसके बाद सैंपल को असुरक्षित घोषित किया गया.
कंपनी की अपील के बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया. वहां भी जांच में पानी को असुरक्षित पाया गया. इसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएचएस) की मौजूदगी मिली.
एफ़एसएसएआई के अनुसार, जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमों का उल्लंघन पाया गया है.
इसके बाद कंपनी के ख़िलाफ़ इसी क़ानून के तहत मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी गई है. उधर बिसलरी ने इस कार्यवाही के बाद सफाई दी है जिसमें खुद का बचाव करने की कोशिश की गई है