Homeदेशलॉक डाउन-3 का आज अंतिम दिन शाम तक जारी होगी लॉक डाउन-4...

लॉक डाउन-3 का आज अंतिम दिन शाम तक जारी होगी लॉक डाउन-4 की कार्ययोजना

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए तीन चरणों में लागू 54 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म होने जा रहा है. लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू होगा और इसके लिए केन्द्र सरकार आज गाइडलाइंस जारी करेगी. पीएम मोदी ने पिछली बार राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 का एलान किया था. मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन-4 नए रंग ढंग वाला होगा.

पीएम मोदी ने 11 मई को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी. आर्थिक गतिविधियां कैसे शुरू हों, पीएम मोदी ने राज्यों से सुझाव भी मांगे थे. लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्य पांबदियों में अधिक छूट दिए जाने के पक्ष में हैं. राज्यों ने शर्तों के साथ और ट्रेनें चलाने, घरेलू उड़ानें शुरू करने और छोटे कारोबारियों को दुकानें खोलने की छूट देने का प्रस्ताव दिया है.

 

बता दें कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को पहली बार 21 दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद इसे तीन मई तक और फिर 17 मई तक बढ़ा दिया गया था.

 

देश में कोरोना का कहर जारी

 

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,752 हो गई और संक्रमितों की संख्या 85,940 पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई और संक्रमण के 3,970 नए मामले सामने आए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments