Homeखेलअंग्रेजों से निपटने भारतीय टीम चेन्नई के चेपक में जमकर बहा रही...

अंग्रेजों से निपटने भारतीय टीम चेन्नई के चेपक में जमकर बहा रही है पसीना

चेन्नई/भारतीय टीम  चेन्नई में नेट़स पर अभ्यास के  दौरान जमकर पसीना बहा रही है।भारतीय टीम पिछले दो दिन से चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में नेट प्रैक्टिस कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से खेला जाना है। कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने प्रैक्टिस से पहले खिलाड़ियों के हौसला अफजाई की।

BCCI ने सोशल मीडिया पर अभ्यास की कई फोटो पोस्ट की है और उसने इसके कैप्शन में लिखा, ‘चेन्नई में नेट प्रैक्टिस सत्र का पहला दिन। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूरी टीम का स्वागत किया और फिर उसके बाद खिलाड़ियों के हौसला अफजाई करने के लिए अपने विचार रखे।’
इससे पहले भारतीय टीम ने 6 दिन का क्वारैंटाइन पूरा किया और कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आउटडोर ट्रेनिंग की शुरुआत भी की। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और ईशांत शर्मा भी बॉर्डर-गवास्कर सीरीज के बाद टीम को ज्वॉइन कर चुके हैं। कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान पहले टेस्ट के बाद पैटरनिटी लीव पर भारत लौट आए थे। जबकि ईशांत शर्मा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की दावेदार है। इसके लिए टीम इंडिया को यह सीरीज कम से कम 2-0 के अंतर से जीतनी होगी। फाइनल जून में लॉर्ड्स में खेला जाना है। वहीं इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए इंडिया को सीरीज में 3-0 से हराना होगा। अगर सीरीज 2-2 से ड्रॉ भी रहता है तो भी इंग्लैंड WTC के पॉइंट टेबल में इंडिया से नीचे रहेगा। इंडिया पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। अभी भारतीय टीम पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर काबिज है। जबकि न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड चौथे स्थान पर है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments