Homeप्रमुख खबरेंअगर आप भी यूपीआई में बार-बार बैलेंस चेक करते हैं तो जान...

अगर आप भी यूपीआई में बार-बार बैलेंस चेक करते हैं तो जान लीजिये नया नियम

यूपीआई आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग बन चुका है। आज हम हर छोटी-बड़ी लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग करते हैं। अगर आप भी यूपीआई में बार-बार बैलेंस चेक करते हैं, तो इस पर रोक लगानी होगी। बैलेंस चेक करने को लेकर एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने नया नियम निकाला है। इस नियम के बारे में संस्था ने एक सर्कुलर के जरिए सभी को जानकारी दी है।क्या है नया नियम

21 मई को जारी एनपीसीआई के सर्कुलर के अनुसार अब यूपीआई बैलेंस चेक करने पर अंकुश लगाई जाएगी। यूपीआई यूजर्स अब एक दिन में अधिकतम
50 बार बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे। ये नया नियम 31 जुलाई 2025 से लागू होने वाला है। 

यह अंकुश प्रति यूपीआई ऐप के हिसाब से होगा। अर्थात अगर आप दो ऐप इस्तेमाल करते हैं तो दोनों के लिए 50-50 की लिमिट होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments