Homeप्रमुख खबरेंअजय सिंह के बयान ने बेहद व्यथित किया था शिवराज और उनकी...

अजय सिंह के बयान ने बेहद व्यथित किया था शिवराज और उनकी पत्नी को, कोर्ट में बयान दर्ज

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ पेश मानहानि मामले में पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को सीजेएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने बयान में रिकॉर्ड कराया कि अजय सिंह के झूठे आरोप के कारण मेरी पत्नी साधना सिंह सारी रात रोती रहीं। मैं भी व्यथित हो गया था। सीएम और उनकी पत्नी ने अजय सिंह पर एक करोड़ की मानहानि का मामला लगाया हुआ है। सीजेएम राकेश शर्मा की अदालत में अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। मुख्यमंत्री के वकील दीपेश जोशी और अजय सिंह की ओर से सैय्यद साजिद अली इस मामले में पैरवी कर रहें है।
अदालत में सीएम ने यह बयान दिया
09 मई 2013 की रात जब मैं दोरे से वापस घर लौटा तो मुझे कई लोगों के सागर से फोन आए थे। घर पर साधना व्यथिथत थीं और उन्होंने मुझे बताया था कि सिंह ने उन पर अनर्गल आरोप लगाए है। दूसरे दिन समाचार पत्रों में यह खबर इस शीर्षक के साथ प्रकाशित हुई थी कि ‘साधना भाभी की मशीन में गिने जा रहें हैं नोट’। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी यह समाचार दिखाया गया था। इससे मेरा मन बहुत व्यथित हुआ। 9 मई 2013 की रात मेरी पत्नी ठीक से सोई नहीं। जनसंपर्क विभाग ने भी नेता प्रतिपक्ष द्वारा सागर में कही गई बात की पुष्टि की। मैंने यह परिवाद इसलिए पेश किया क्योंकि न तो सिंह ने माफी मांगी और न ही उन्होंने जो आरोप लगाए थे, उसके समर्थन में कोई दस्तावेज पेश किए। मुझ पर जो झूठे आरोप लगाए गए उससे मेरी विश्वसनीयता कम हुई, छवि खंडित हुई। सीएम की पत्नी साधना सिंह ने भी इस मामले में अपने बयान दर्ज कराए।
अदालत में शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह का बयान
मैं कांग्रेस नेता अजय सिंह को जानती हूं। वे नेता प्रतिपक्ष भी है। मैं घरेलू महिला हूं और समाजसेवा का काम करती हूं। अजय सिंह ने 9 मई 2013 को सागर की घटना के बाद 4 जून 2013 को खरगोन की एक सभा में फिर कहा कि साधना सिंह की असली पहचान बताईये। साधना सिंह को मुख्यमंत्री नोट गिनने की मशीन के रूप में लेकर आये है। इसके बाद रिश्वतेदारों और समाज के अन्य लोगों ने मुझसे इस संबंध में बातचीत की पूछा कि यह सब क्या हो रहा है। लोग मुझे संदेह की दृष्टि से देखने लगे और मैं डिप्रेशन में चली गई। मेरे पति और मेरी छवि धूमिल करने के लिए हमने अजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला लगाया था। मुझे लगा यदि न्यायालय जाकर न्याय नहीं मांगा तो ऐसे झूठे आरोप लगाए जाते रहेंगे। इसको कही सजा दिलवाकर रोकना उचित होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments