Homeग्वालियर अंचलअटलजी व मामा जी के साथ अपनी युवा अवस्था की फोटो भेंट...

अटलजी व मामा जी के साथ अपनी युवा अवस्था की फोटो भेंट में पाकर प्रफुल्लित हो उठे केंद्रीय मंत्री तोमर

ग्वालियर  /स्वदेश समाचार पत्र की यात्रा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर आज जयेन्द्रगंज स्थित स्वदेश समाचार पत्र के कार्यालय पहुंचे इस अवसर पर जब स्वदेश परिवार ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी, पत्रकार मामा मानिकचंद वाजपेयी के साथ उनके युवा अवस्था का बरसों पुराना फोटो भेंट किया तो केंद्रीय मंत्री उसे देख प्रफुल्लित हो उठे।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने समाचार पत्र के संचालकों और समूह संपादक से स्वदेश की यात्रा की विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर स्वदेश के संचालक श्री यशवर्धन जैन और प्रांशु शेजवलकर तथा समूह संपादक श्री अतुल तारे ने केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का स्वागत किया तथा उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी, पत्रकार मामा मानिकचंद वाजपेयी के साथ केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के बरसों पुराने फोटो को भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि दैनिक समाचार पत्र स्वदेश के 50 वर्ष पूर्ण होने पर पिछले दिनों समाचार पत्र के स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया था।

शनिदेव पर तेल चढ़ाते मंत्री तोम - Dainik Bhaskar
शनिदेव पर तेल चढ़ाते मंत्री तोमर

तोमर ने प्रसिद्ध शनि मंदिर मेले का किया शुभारंभ

उधर मुरैना के ग्राम ऐंती स्थित शनिदेव मंदिर पर मेला शुरू हो गया है। यह मंदिर शनिश्चरा पहाड़ पर स्थित है। आधी रात के बाद मेला शुरू हो गया। मेले की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर की। इस मौके पर कलेक्टर व एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें, कि ग्राम ऐंती स्थित शनिश्चरा पहाड़ पर मौजूद यह शनि मंदिर त्रेतायुगीन मंदिर है। देश में शनिदेव के दो ही मंदिर हैं। एक महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर गांव में हैं तथा दूसरा यह मुरैना में ऐंती गांव में है। इन दोनों ही मंदिरों की विशेष महत्ता है। इन दोनों ही मंदिरों पर लोग शनिदेव की कृपा पाने व उनके प्रकोप से बचने के लिए पूजा अर्चना करने जाते हैं। मेले की शुरुआत के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ट्रेन से रात 9 बजे ग्वालियर पहुंचे तथा उसके बाद सड़क मार्ग से शनिदेव मंदिर पहुंचे। रात 12 बजे उन्होंने पूजा अर्चना की तथा मेले की शुरुआत की तथा उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए।

केन्द्र सरकार में केन्द्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे हैं। ऐसे में कृषि कानून और MSP ( न्यूनतम समर्थन मूल्य) उनसे बातचीत होना लाजमी है। शुक्रवार रात जैसे ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर स्टेशन पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनको घेर लिया। केन्द्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। नरेन्द्र सिंह ने मीडिया के तीखे सवालों के भी जवाब दिए। पहला सवाल उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किसानों की मौत के आंकड़ों पर ही किया गया था। पर यह सवाल को वह टाल गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments