Homeमध्यप्रदेशअब आई ब्राह्मणों की याद

अब आई ब्राह्मणों की याद

 

जैसे जैसे उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे नेताओं को सभी वर्गों अर्थात जाती बिरादरी के एक मुश्त वोट बैंक की चिंता सताने लगी है। शायद यही वजह है की ग्वालियर अंचल के सबसे वजनदार नेता जिन्हें की ठाकुर समाज का भी सबसे बड़ा नेता कहा जाता है को ब्राह्मण समाज के वोट बैंक की याद आ गई है इसी के चलते अब वे मंगलवार को ब्राह्मण समाज की बैठक लेने जा रहे हैं ।जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर कल 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शालीमार गार्डन, थाटीपुर मंे ब्राम्हण समाज की बैठक, दोपहर 12 बजे गोविंदपुरी के पास कृष्णयान गार्डन में युवा मोर्चा की बैठक, दोपहर 2 बजे शारदा विहार पार्क में कार्यकर्ताओं का समागम, शाम 4 बजे पंचवटी काॅलोनी, राधिका वाटिका, कोटेश्वर मंडल में जनसभा,शाम 5 बजे सोना गार्डन, सागर ताल रोड, वीर दुर्गादास मंडल में कार्यकर्ताओं का समागम, शाम 6 बजे मिलन गार्डन, रमटापुरा पुल के पास, लक्ष्मीबाई मंडल में कार्यकर्ताओं का समागम, शाम 7 बजे व्यंकटेश अकादमी स्कूल पीतांबरा ज्वैलर्स के पास, दीनदयाल नगर में कार्यकर्ताओं का समागम में तथा रात्रि 8 बजे सरकार गार्डन, आदित्यपुरम में कार्यकर्ताओं का समागम में भाग लेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments