Homeग्वालियर अंचलअब ऑफिस में बैठकर हीटर के मजे लेने से पहले जरूर...

अब ऑफिस में बैठकर हीटर के मजे लेने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विभागों के कार्यालयों में हीटर के उपयोग पर प्रतिबंध

ग्वालियर 1/ जिले में विद्युत खपत में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विभागों के जिले से लेकर विकासखण्ड स्तर तक के शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विभागों के कार्यालयों में रूम हीटर का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जिले में विद्युत खपत में कमी लाने और ऊर्जा का बेहतर उपयोग करने के उद्देश्य से जिले के चिन्हित कार्यालयों में ऊर्जा का ऑडिट भी कराया जा रहा है। साथ ही विभागों से सुझाव भी मांगे गए हैं। इन सुझावों का वैज्ञानिक परीक्षण कराने और जमीनी स्तर पर विद्युत बचत के क्षेत्र में ठोस परिणाम हासिल करने के लिये विशेष प्रयास करने के निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments