Homeप्रमुख खबरेंअब दतिया के रण में सिंधिया की एंट्री आज करेंगे जनसभा व...

अब दतिया के रण में सिंधिया की एंट्री आज करेंगे जनसभा व सम्पर्क

*भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का 24 जुलाई को दतिया प्रवास एवं प्रत्‍याशी का जनसंपर्क कार्यक्रम*

*-केंद्रीय मंत्री, मंत्री व वरिष्‍ठ नेता 24 जुलाई को दतिया विधानसभा में प्रवास पर रहेंगे*

दतिया 24जुलाई 2026/ दतिया विधानसभा उपचुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व 24 जुलाई को दतिया प्रवास पर रहेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि अब आज से केन्‍द्रीय मंत्री  ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं ई वे बडौनी, जिगना, निचरोली, चकरासागर, गोविंद नगर, वरिष्‍ठ नेता डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा, सांसद व चुनाव प्रभारी श्री भारत सिंह कुशवाह पार्टी व वरिष्‍ठ नेता प्रत्‍याशी श्री आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसभा, नुक्‍कड़ सभा व चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं पार्टी प्रत्‍याशी भी जनसंपर्क करेंगे।

-केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया 2:15 बजे बड़ौनी में जनसंपर्क अभियान एवं विशाल जनसभा, 03:30 बजे जिगना में जनसभा, अपरान्‍ह 04:00 बजे निचरोली, दोपहर 04:30 बजे चकरामसागर एवं शाम 05:00 बजे गोविंद नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-पार्टी प्रत्‍याशी श्री आशुतोष तिवारी सुबह 11 बजे सीतापुर मंडल के खटौला, 11:30 बजे राजापुर, दोपहर 12:30 बजे मकोनी, 01:00 बजे खैरी, 02:00 बजे बड़ौनी, 03:30 बजे जिगना, अपरान्‍ह 04:00 बजे निचरोली, दोपहर 04:30 बजे चकरामसागर, शाम 05:00 बजे गोविंद नगर में जनसभा, शाम 07 बजे वार्ड 26 बहादुर ही की हवेली, रात्रि 08 बजे वार्ड 32 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं रात्रि 09 बजे वार्ड 15 एवं 16 में सायनी मोहल्‍ला मस्जिद के पास जनसंपर्क करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments