Homeदेशअब यूपी के एक होटल में थूककर रोटी (तंदूरी रोटी) बनाते हुए युवक...

अब यूपी के एक होटल में थूककर रोटी (तंदूरी रोटी) बनाते हुए युवक का वीडियो वायरल

थूककर रोटी बनाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के शामिल में शहर कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक स्थित एक होटल में थूककर रोटी (तंदूरी रोटी) बनाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। भाजपा नेताओं द्वारा इस मामले में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक स्थित एक होटल पर रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि तंदूर में रोटी लगाने से पहले युवक उस पर थूक रहा है, हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो को प्रमाणित नहीं करता है।

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिन्दू संगठनों के लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने शहर कोतवाली पहुंचकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। घटना के संबंध में भाजपा नेता विवेक प्रेमी निवासी रामशाला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर होटल को बंद कराने तथा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

https://twitter.com/i/status/1378031394123776000

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments