HomeBreakingअब EVM को लेकर बवाल कांग्रेस ने की शिकायत तो तोमर बोले...

अब EVM को लेकर बवाल कांग्रेस ने की शिकायत तो तोमर बोले हार से घबराई कांग्रेस

भोपालः मध्यप्रदेश में विधानसभा के लिए डाले जा रहे वोट के दौरान 100 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में खराबी की खबर है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है.  उधर भाजपा केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि हर से घबराई कांग्रेस अभी से इसका ठीकरा EVM पर फोड़ रही है।

मशीन में खराबी की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि ऐसे मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी सामने आई है जहां कांग्रेस के पक्ष में समर्थन ज्यादा है।

उधर केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेन्द्र सिंह तोमर ने पलटवार किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि अभी से कांग्रेस EVM पर आ गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि वो अपनी हार स्वीकार चुके है। हार का ठीकरा किसी न किसी पर तो फोड़ना ही है सो ईवीएम को चुना। 2003,2008 और 2013 में बीजेपी को रोक नही पाए तो अब क्या रोकेंगे। हम चौथी बार सरकार बनाने जा रहे है। वही बीजेपी के प्रदेशाध्क्ष राकेश ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनेगी। कांग्रेस को पहले से ही हार का एहसास हो गया है इसलिए वो सुबह से ही ईवीएम का बहाना बना रही है।

उधर चुनाव आयोग का कहना है कि खराब मशीनों को आधे घंटे के अंदर बदल दिया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments